US: डोनाल्ड ट्रंप से मिले इजराइल के PM नेतन्याहू, गर्मजोशी से मिलाए हाथ

Summary :

US: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी की। मुस्कुराते हुए ट्रंप ने गर्मजोशी के साथ नेतन्याहू से हाथ मिलाया। लगभग चार वर्षों में दोनों नेताओं की यह पहली बैठक थी। वहीं नेतन्याहू ने ट्रंप से मिलने से पहले जो बाइडन और कमला हैरिस से भी मुलाकात की। गर्मजोशी के साथ किया स्वागत ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट पर इजरायली पीएम का स्वागत किया। नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के पांचवें दिन दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। नौ महीने पहले हमास के साथ इजरायल का युद्ध शुरू…

US: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी की। मुस्कुराते हुए ट्रंप ने गर्मजोशी के साथ नेतन्याहू से हाथ मिलाया। लगभग चार वर्षों में दोनों नेताओं की यह पहली बैठक थी। वहीं नेतन्याहू ने ट्रंप से मिलने से पहले जो बाइडन और कमला हैरिस से भी मुलाकात की।

गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट पर इजरायली पीएम का स्वागत किया। नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के पांचवें दिन दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। नौ महीने पहले हमास के साथ इजरायल का युद्ध शुरू होने के बाद यह नेतन्याहू की पहली विदेश यात्रा है।

 

2020 में नेतन्याहू ने गलती ने बाइडन को दी थी बधाई 

ट्रंप इजरायल हमास युद्ध को लेकर नेतन्याहू पर कई बार निशाना साध चुके हैं। नेतन्याहू ने उस समय ट्रंप को नाराज कर दिया था जब उन्होंने 2020 के चुनाव में ट्रंप पर जीत के लिए बाइडन को बधाई दी थी। शुक्रवार की बैठक को दोनों नेताओं की ओर से संबंध सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat