Mother child video : मां तो हर किसी के लिए अनमोल होती है। एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुज़रने के लिए तत्पर रहती है। वो अपने बच्चे को बचाने के लिए पूरी दुनिया से लड़ सकती है। अपने बच्चों की खुशियों के लिए मां ही तो होती है जो सब कुछ सह जाती है लेकिन कभी जिक्र नहीं करती। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल (Mother child video) होती है जो मां और बच्चे के रिश्ते को दर्शाती है। अब भी कुछ ऐसी ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने बच्चे के साथ जा रही है। ये वीडियो आपके दिल को छू लेगा।
मां के चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार
महारानी बना कर रखना उसे
जिसने तुम्हें पूरी उम्र राजा बनाकर पाला है
🥹🌍🤴 pic.twitter.com/3IMDqK45ZH— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) July 21, 2024
Courtesy : @Gulzar_sahab
वायरल हो रही वीडियो (Mother child video) में देखा जा सकता है कि एक अपने बच्चे को कंधे पर बैठा कर लेकर जा रही है। बारिश से बचाने के लिए मां ने एक हाथ में छाता भी पकड़ रखा है और एक हाथ से बच्चे को पकड़ रखा है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि बच्चे ने स्कूल बैग भी लटका रखा है। नंगे पैर वो मां अपने बच्चे को लेकर जाती हुई दिख रही है। सबसे भावुक कर देने वाली बात तो ये है कि मां के चेहरे पर वो मुस्कुराहट बरकरार है।
वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट
इस वीडियो को एक्स पर @Gulzar_sahab के अकाउंट से साझा किया गया है। ये वीडियो (Mother child video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने कमेंट करके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि एक मां के लिए उसका बेटा हमेशा राजा होता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मां की ममता समंदर से भी ज्यादा गहरी होती है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि महारानी बना कर रखना उसे, जिसने तुम्हें पूरी उम्र राजा बनाकर पाला है


Download Android App
Download iOS App



