आजकल लोग सफर करते समय, टहलते समय या पैदल चलते हुए, गाने सुनने पसंद करते हैं। ऐसे में लोग कानों में ईयरफोन लगा लेते हैं। लेकिन इस वजह से आजकल कई हादसे भी हो जाते हैं। हाल ही में तेलंगाना के हैदराबाद से एक घटना सामने आई, जहां एक शख्स ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक के पास चल रहा था, तभी ट्रैन ने उसे टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर से युवक उछलकर दूर गिरा और उसकी मौत हो गई।
ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था शख्स
पुलिस के मुताबिक, एक शख्स रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल चल रहा था और उसने अपने कानों में ईयरफोन लगा रखे थे। तभी वहां से एक ट्रेन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में वह आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह शख्स उछलकर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आई, जिस्सकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोको पायलट ने हॉर्न बजाकर चेताया था
इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के लोको पायलट ने उस व्यक्ति को हटाने के लिए लगातार हॉर्न बजाया था। लेकिन, कानों में ईयरफोन लगे होने की वजह से उसे हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दी और वह समय रहते ट्रैक से हट नहीं पाया।
Man wearing earphones near the tracks..
Dies on the spot after being hit by trainAccident occurs near Bollaram in #Hyderabad #Telangana
A man with earphones in his ears.. walking along the railway track
At the same time, an oncoming train.. the loco pilot notices the man and repeatedly sounds the horn
But due to the earphones, he doesn’t hear it.. the train collides, and he dies right there
Thrown some distance by the impact of the collision.. the man succumbs to severe injuries
This incident, captured on CCTV camera footage
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 28, 2026
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने दी सलाह
इस घटना के बाद हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने नागरिकों को एक सख्त सलाह दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक के आसपास या व्यस्त रास्तों पर चलते समय कभी भी ईयरफोन न लगाएं। पुलिस का कहना है कि ईयरफोन लगाने से हमारे आसपास की आवाज़ें सुनाई देना बंद हो जाती हैं, जिससे अनजाने में बड़े हादसे हो जाते हैं।
Also Read: हरिद्वार की हर की पौड़ी पर दिखी अंग्रेजों के जमाने की रेलवे पटरी, साल में एक बार आती है नजर


Download Android App
Download iOS App




