कबाड़ में पड़े कंटेनर को पैर से दबाते ही हुआ जोरदार धमाका, कई फीट दूर जा गिरा मजदूर

Summary :

कबाड़ में पड़े एक कंटेनर को पैर से दबाते ही जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मजदूर कई फीट दूर जा गिरा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

हैदराबाद के कटेडन इंडस्ट्रियाल एरिया एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं,जिसने इलाके में अफरा – तफरी का माहौल बना दिया।जहां कबाड़ में पड़ी एक संदिग्ध वस्तु को पैर से दबाना एक मजदूर के लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ। जानकारी के अनुसार मैलरदेवपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास मौजूद स्क्रैप कलेक्शन यूनिट में एक मजदूर कबाड़ छांट रहा था, तभी अचानक पैर के नीचे पड़े एक कंटेनर को दबाते ही अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिसकी वजह से मजदूर कई फीट दूर जाकर गिर पड़ा। ये पूरा हादसा पास मे स्थित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

आखिर क्या है पूरी घटना …

घटना के समय मौजूद एक मजदूर के अनुसार बताया कि रोज की तरह सभी मजदूर कबाड़ छांट रहे थे। तभी अचानक साई कृष्णा नाम का एक मजदूर की नजर वहां पड़े एक कंटेनर पर पड़ी। उसने जैसे ही पैर से उसे दबाया, अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मजदूर अपना संतुलन खो बैठा और दूर जा गिरा।वही इस धमके में एक और मजदूर घायल हुआ हैं ,जिसका दिलीप के रूप में पहचान हुई हैं। धमके के कारण आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना …

इस पूरी घाटन को पास में लगे कैमरे में कियाद हो गई थी। जिसमे देखा जा सकता था कि धमाका कितना तेज था। वही जानकारी ये भी हैं कि इस घटना में मजदूर साई कृष्णा को चहरे और पैरों में गंभीर रूप से चोटें आई हैं, जबकि दिलीप मामूली रूप से जख्मी हुआ हैं। दोनों को इलाज के लिए नजड़की अस्पताल भेज दिया गया हैं, जहां साई कृष्णा कि हालत काफी गंभीर है।

पुलिस ने की घटना स्थल की जांच…

धमके की घटना की सूचना मिलते ही मैलरदेवपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का पूरा जायज लिया।पुलिस ने मामले की जांच के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया है , साथ ही पुलिस अब ये पता लगा रही है कि कंटेनर के भीतर क्या था, कौन से केमिकल था जिसपे दवाब पड़ने की वजह से ये धमाका हुआ।पुलिस ने आगे कि जांच के लिए पुलिस ने लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया,ताकि घटना कि असल वजह पता चल सके। पुलिस ने स्क्रैप के मालिक ओर सभी साथी मजदूरों से भी पूछताछ कर रही हैं,जिससे ये पता चले कि कॉन्टेनर कहा से आया था। वही पुलिस अधिकारी ने घटना कि को गंभीर रूप से लेट हुआ लोगों को चरतावनी दी और कहा कि यह घटना एक गंभीर चेतावनी है, कि कबाड़ में पड़ी अज्ञात वस्तुओं को बिना जांच के छूना या दबाना जानलेवा हो सकता है। ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु मिलने पर उससे दूरी बनाए रखना और संबंधित अधिकारियों को सूचना देना जरूरी है।

Team Desk