हरियाणा से एक दर्दनाक मामला सामने आया हैं। जहां एक तीसरी क्लास के छात्र ने KG की बच्ची को बेहरमी से पत्थरों से कई बार पीटा। तीसरी क्लास के छात्र पर आरोप है की बच्ची पर हमला गमले और पत्थरों से किया गया था। यह मामला पंचकूला के स्कूल का बताया जा रहा है। फ़िलहाल अभी स्कूल में बच्चो की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है।
गमले से किया था हमला
पुलिस की जांच में पता चला की तीसरी क्लास के बच्चे ने बच्ची पर पहले पत्थरों से हमला किया लेकिन बच्चा वहीं तक नहीं रुका बच्चे ने फिर बच्ची पर क्लास के बाहर रखे हुए गमला उठाकर हमला किया था। इस घटना का पूरा वीडियो क्लास में लगे हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है।
पुलिस कर रही हैं जांच
पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले की जांच कर रही हैं। सेक्टर -20 थाने की पुलिस इस घटना के बाद मौके पर स्कूल पहुंची और इस मामले की जांच करने लगी। पुलिस अभी तीसरी क्लास के बच्चे के माता पिता से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक बच्ची को स्पेशल चाइल्ड बताया जा रहा है। वहीं घायल बच्ची पर हमला होने के बाद उससे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन बच्ची की गंभीर हालत होने के कारण उससे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टर फ़िलहाल अभी बच्ची का इलाज कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App




