पंजाब के सिंगर दिलजीत दोसांझ ने देश विदेश में अपने धमाकेदार गानों से खूब नाम कमा रखा है और दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत के कॉन्सर्ट के दौरान भी दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली है और कई शानदार गाने भी सुनाए लेकिन इस दौरान दिलजीत ने “मैं एक आर्टिस्ट हूँ, ब्रो” वाले कमेंट से जुड़े विवाद पर भी इनडायरेक्टली CJP पर तंज कसते हुए कहा कि “पंजाबियां नू ना सिखाओ कि लड़ाइयां क्यों लड़ी दियाँ हन” इस बयान को लेकर अभिजीत दीपके का भावुक लंबा बयान आया है और अपने आप को दिलजीत का फैन बताते हुए कहा कि पाजी, छोटे भाई समझ के मिट्टी पाओ।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट के दौरान कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान, दिलजीत से दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर रिएक्शन देने के लिए कहा गया था। सिंगर ने इस बयान पर कहा था मुझे विरोध प्रदर्शनों और ऐसी चीज़ों से दूर रखो। मैं एक आर्टिस्ट हूँ। मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूँ।” दिलजीत के इस बयान के बाद CJP के अभिजीत दीपके ने उनकी बातों की आलोचना की।
दिलजीत ने CJP पर कसा तंज
अब दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर की रात को दिलजीत का शानदार कॉन्सर्ट रहा और इस दौरान दिलजीत ने CJP को आड़े हाथों लेकर बिना नाम लिए तंज कसा और कहा कि मैं आप सबसे प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप रहने दो। मैं आप सबको सपोर्ट करता हूं। पंजाबियां नू ना सिखाओ कि लड़ाइयां क्यों लड़ी दियाँ हन” यानी पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ। CJP पर कसा यह तंज कॉन्सर्ट के दौरान वायरल हो गया है और अभीजीत दीपके ने भी लंबा चौड़ा इंस्टाग्राम पर एक भावुक लेटर लिखकर माफी मांगी है।
🚨 Diljit Dosanjh hits back at CJP and Dipke during his Delhi concert!
Addressing the controversy before a crowd of over 70,000 at JLN Stadium, Diljit took a pointed swipe at his critics:
“Punjabion ko naa sikhaao kaise ladayiaan ladi jaati hain.”
A clear response to the backlash over his earlier remark: “I’m an artist, bro. Keep me away from protests.” 🔥
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) October 31, 2026
छोटे भाई समझ के मिट्टी पाओ: दीपके
अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए कहा कि पाजी, जून में जब हम प्रोटेस्ट कर रहे थे, तो आपके कमेंट से मुझे थोड़ी तकलीफ हुई। इसलिए नहीं कि मुझे आपसे पर्सनली कोई दिक्कत थी, बल्कि इसलिए कि आप हर बार किसी मुद्दे के लिए आवाज़ उठाते है। मैं हमेशा से आपका फैन रहा हूँ, और यह बदला नहीं है। आपकी हिम्मत, आपकी असलियत, और जिस तरह से आप अपनी जमीनी स्तर से जुड़े रहते हुए भारत को ग्लोबल स्टेज पर ले गए हैं, जिनकी मैंने हमेशा तारीफ़ की है। लेकिन एक गलतफहमी आपके लिए मेरे मन में तारीफ़ को नहीं बदल सकती। बाकी पाजी, छोटे भाई समझ के मिट्टी पाओ। अभिजीत दीपके ने दिलजीत के गाने की एक लाइन बोलते हुए कहा कि ‘गबरू ता वैरी नु वी मीठा बोलदा, नी तू ता फेर जट्ट दा प्यार गोरिए।


Download Android App
Download iOS App




