उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक जंगली हाथी के घुसने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना करीब रात के 10 बजे की है। हाथी अचानक पीलीभीत की कॉलोनी और कब्रिस्तान में घूमता दिखाई दिया, जिसके चलते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। हाथी को देखने के बाद लोगों में काफी बवाल मच गया । सभी लोग हाथी के पीछे डंडे और मोबाइल की रोशनी दिखा कर भागने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
नेपाल से भटक कर आया था हाथी
इस घटना की जानकारी लोगों ने वन विभाग को दी। विभाग ने बताया कि हाथी नेपाल से भटक कर पीलीभीत आया था। वन विभाग ने हाथी को जंगल की तरफ ले जाने का काफी प्रयास किया। जबकि दूसरे हाथियों को उत्तराखंड की ओर से ट्रैक किया जा रहा है। हाथी बुधवार को करीब सवा दस बजे व्यस्तम कोतवाली रोड पर पहुंच गया। वहीं, वन विभाग के डीएफओ मनीष सिंह ने जानकारी में बताया कि हाथी की निगरानी करने के साथ ही उसको जंगल की ओर भेजने के लिए टीमों को लगा दिया गया है।
पीलीभीत. पीलीभीत टाइगर रिजर्व में झुंड से भटककर पूरनपुर की सड़कों पर पहुंचा नेपाली हाथी, 5 घंटे तक पूरनपुर में चलता रहा हंगामा, वन विभाग रहा बेखबर, भारी भीड, पुलिस ने लोगों को खदेडकर किसी तरह हाथी को शहर से भगाया. https://t.co/0A2QJbBELx
— sanjeev dwivedi (@sanjeevdwi71) October 29, 2026
हाथी ने तोड़ी दीवार
लोगों ने बताया कि हाथी नारायणपुरम कॉलोनी से कब्रिस्तान में पहुंच गया। वहीं, हाथी ने कॉलोनी की एक दीवार तोड़ दी जिसके कारण काफी भारी नुकसान हुआ। लोगों की भीड़ को देखकर हाथी को काफी गुस्सा आया। इन सभी चीज़ों को देखने के बाद पुलिस को बुलाया गया और हाथी को वापस भेजने के लिए वन विभाग ने कड़ी मशक्कत की और हाथियों को उत्तराखंड वापस भेज दिया गया।
Also Read: 6 साल के बच्चे ने लकी ड्रॉ कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर कार, परिवार ने मनाया जश्न


Download Android App
Download iOS App




