Innova Hycross Flex Fuel: Toyota Innova HyCross भारतीय बाजार में एक फेमस MPV है। अब कंपनी इसके नए फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Innova HyCross को 26 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। इस बार गाड़ी के डिजाइन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी में कई चेंज देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही E85 फ्लेक्स-फ्यूल इंजन का ऑप्शन को लेकर भी चर्चा देखी जा रही है।
न्यू इनोवा उन कस्टमर्स के लिए खास हो सकती है, जो परिवार के साथ सफर करने के लिए कम्फर्ट और फीचर्स से भरपूर गाड़ी खरीदना चाहते हैं। लेकिन, Toyota ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और नए फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कितनी हो सकती है न्यू Innova HyCross की कीमत?
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, Toyota Innova HyCross Facelift की एक्स-शोरूम कीमत ₹20 लाख से ₹33 लाख के बीच हो सकती है।
- अलग-अलग वेरिएंट और इंजन ऑप्शन के हिसाब से कीमत में डिफरेंस देखने को मिल सकता है।
- फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
फ्रंट लुक में दिख सकते हैं बड़े चेंज
- न्यू Innova HyCross के टेस्ट मॉडल जुलाई 2026 से सड़कों पर देखे जाने की खबरें आई हैं।
- इन गाड़ियों को पूरी तरह ढका गया था, इसलिए इसके नए डिजाइन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
- लेकिन, माना जा रहा है कि कार के आगे के हिस्से में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
- नई Innova HyCross में Toyota Hilux जैसी बड़ी और चौड़ी ग्रिल मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें नई डिजाइन वाली फुल LED हेडलाइट्स और डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए जा सकते हैं।
- कंपनी इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी बदल सकती है। इसमें वेरिएंट के हिसाब से 18 इंच तक के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।
- लेकिन, कार का मौजूदा बॉडी डिजाइन पहले जैसा ही रह सकता है। यानी कंपनी इस बार कार को पूरी तरह नया लुक देने के बजाय पुराने डिजाइन में कुछ बदलाव करके लॉन्च कर सकती है।
केबिन में मिलेगी बड़ी टचस्क्रीन
- नई इनोवा के केबिन में भी बदलाव होने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल में 10.1 इंच की टचस्क्रीन मिलती है, जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट दिया गया है।
- नए मॉडल में इसकी जगह 12.3 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है।
- इसके अलावा, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकती है।
- इससे ड्राइवर को गाड़ी और हाइब्रिड सिस्टम से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। पेट्रोल मॉडल में 7 इंच की मल्टी-इन्फॉर्मेशन स्क्रीन के साथ एनालॉग मीटर दिए जा सकते हैं।
- कंपनी ADAS और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी में भी सुधार कर सकती है।
पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन में क्या होगा खास?
- न्यू Innova HyCross में पहले की तरह 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
- यह इंजन 171 bhp की पावर और 204 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है।
- इसके हाइब्रिड मॉडल में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है।
- दोनों मिलकर 181 bhp की पावर देते हैं। इसमें e-CVT गियरबॉक्स दिया गया है।
- मौजूदा हाइब्रिड मॉडल का माइलेज 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर है।
E85 फ्लेक्स-फ्यूल इंजन की सबसे ज्यादा चर्चा
- न्यू Innova HyCross में E85 फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी मिल सकती है। यह इसके बड़े बदलावों में से एक हो सकता है।
- Toyota पहले भी इस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक प्रोटोटाइप दिखा चुकी है। इसे E85 फ्यूल से चलाने के लिए तैयार किया गया था।
- E85 फ्यूल में 85% तक एथेनॉल और बाकी पेट्रोल होता है। इससे गाड़ी में पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिला ईंधन भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- लेकिन, नई Innova HyCross में यह टेक्नोलॉजी मिलेगी या नहीं, इसकी अभी कंपनी ने पुष्टि नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App




