Royal Enfield Himalayan 750 New Look: भारत में रॉयल एनफील्ड की नई Royal Enfield Himalayan 750 चर्चा में है। इस बाइक का नया लुक और टीजर सामने आने के बाद लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। अभी तक हिमालयन सीरीज में 411cc और 452cc इंजन वाली बाइक्स आती हैं। वहीं, नई हिमालयन 750 में 750cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिल सकता है।
अगर यह बाइक बाजार में लॉन्च होती है, तो यह लंबी दूरी की यात्रा करने और पहाड़ी व खराब रास्तों पर बाइक चलाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है। आइए जानते हैं इसके डिजाइन, इंजन, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।
पहले से ज्यादा बड़ा और दमदार होगा डिजाइन
- नई हिमालयन 750 का डिजाइन मौजूदा हिमालयन 450 से ज्यादा बड़ा और मजबूत नजर आ सकता है।
- सामने आई फोटो और टीजर के अनुसार, बाइक में राउंड एलईडी हेडलैंप, लंबी विंडस्क्रीन और आगे की तरफ बीक डिजाइन दिया जा सकता है।
- ये चेंज बाइक को एडवेंचर टूरिंग लुक देने के साथ सफर के दौरान हवा से बचाव में भी मदद कर सकते हैं।
- इसके फ्यूल टैंक का साइज़ भी बड़ा होने की उम्मीद है। इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बार-बार पेट्रोल भरवाने की जरूरत कम हो सकती है।
- इसके अलावा बाइक में नए डिजाइन के पहिये और ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स का ऑप्शन भी मिल सकता है। लेकिन, इन फीचर्स की आखिरी जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।
750cc इंजन से मिलेगी ज्यादा ताकत
- इस बाइक में सबसे ज्यादा खास इसका 750cc इंजन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जा सकता है।
- इसकी अनुमानित पावर 50 से 55 BHP और टॉर्क 60 Nm से ज्यादा हो सकता है।
- इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच मिल सकते हैं।
- इससे गियर बदलना आसान हो सकता है और बाइक चलाने का एक्सपीरियंस बेस्ट हो सकता है।
- ज्यादा कैपिसिटी वाला इंजन हाईवे पर लंबी दूरी तय करने और पहाड़ी रास्तों पर बाइक चलाने में मददगार हो सकता है।
खराब रास्तों के लिए खास सस्पेंशन
- एडवेंचर बाइक में सस्पेंशन का अच्छा होना जरूरी है। Royal Enfield Himalayan 750 में आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फॉर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिल सकता है।
- इससे गड्ढों, पथरीले रास्तों और ऊबड़-खाबड़ जगहों पर बाइक चलाना आसान और कम्फर्ट हो सकता है।
- वहीं, हाईवे पर भी बाइक को बैलेंस रखने में मदद मिलेगी।
- लेकिन, कंपनी ने अभी तक इसके सस्पेंशन से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दी है।
TFT डिस्प्ले के साथ मिल सकते हैं मॉडर्न फीचर्स
- नई हिमालयन 750 में मॉडर्न टेक्नॉलजी से जुड़े कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें गोल आकार की TFT स्क्रीन दी जा सकती है, जिस पर नेविगेशन और जरूरी राइडिंग जानकारी देखी जा सकेगी
- । इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स सपोर्ट भी मिल सकते हैं।
- सुरक्षा के लिए बाइक में कई राइडिंग मोड, स्विचएबल ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
- इसके साथ ऑल-एलईडी लाइटिंग, हैजार्ड लाइट्स और मोबाइल चार्ज करने के लिए USB टाइप-C पोर्ट भी मिल सकता है।
भारत में कब लॉन्च होगी Himalayan 750?
- रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 को भारतीय बाजार के साथ इंटरनेशनल मार्किट में लॉन्च किया जा सकता है। में भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
- कंपनी के आधिकारिक लॉन्च और डिलीवरी की तारीख को लेकर अभी आखिरी जानकारी सामने नहीं आई है।
- कुछ रिपोर्ट्स में भारत में इसकी डिलीवरी अगले साल शुरू होने की संभावना जताई गई है।
- कीमत की बात करें तो इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख से 4.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
- इस कीमत पर यह कंपनी की मौजूदा 650cc बाइक्स से ऊपर के स्तर पर आ सकती है।
यह भी पढ़ें: बाजार में जल्द लॉन्च होगी Karizma XMR 250, पावरफुल पावरट्रेन के साथ मिलेगा स्पोर्टी लुक और कई नए फीचर


Download Android App
Download iOS App




