North Korea Ballistic Missile: नॉर्थ कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सेना अलर्ट, जापान में मचा हड़कंप

Summary :

नॉर्थ कोरिया ने अपने पूर्व तट से लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी है जिससे जापान देश में हड़कंप मच गया है। जापान ने अब सुरक्षा से जुड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है।

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच साउथ कोरिया भी लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है। अब नॉर्थ कोरिया ने अपने पूर्व तट से लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी है जिससे जापान देश में हड़कंप मच गया है और अब जापान सरकार ने अपने देश के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए है । बता दें कि यह मिसाइल दागने के बाद किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है और बताया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया से दागी गई मिसाइलें समुद्र में गिर गई है।

जापान ने दी जानकारी

नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई मिसाइल के बाद जापान के प्रधानमंत्री ऑफिस से एक बयान जारी किया गया है जिसमें जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्थ कोरिया से एक अज्ञात वस्तु लॉन्च की गई है और यह एक बैलिस्टिक मिसाइल  है। जिसमें किसी भी नुकसान की कोई जानकारी कन्फर्म नहीं हुई है और यह संदिग्ध प्रोजेक्टाइल पहले ही गिर चुका है। साथ ही जानकारी में निर्देश जारी किए थे कि जानकारी जुटाने और एनालिसिस करने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी और जनता को तुरंत और सही जानकारी दी जाएगी।

जापान ने उठाए जरूरी कदम

जापान ने अब सुरक्षा से जुड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है और बैलिस्टिक मिसाइलों को दागने के बाद जांच करना, अपने जहाजों और सभी संपत्तियों को सुरक्षित रखना समेत आपातकालिन स्थिति से पहले ही सभी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए है। वहीं साउथ कोरिया भी कड़ी नजर बनाए हुए है जिससे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इलर्ट रहा जा सके।

नॉर्थ कोरिया का मिसाइल परिक्षण

नॉर्थ कोरिया लगातार सैन्य क्षमता को बढ़ाने के लिए कई बार मिसाइल परिक्षण कर रहा है और कई बार अपने तट से बैलिस्टिक मिसाइलें दागी है जिससे जापान देश में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बैलिस्टिक मिसाइलें लगभग 500 से 1 हजार किलोमीटर तक की दूर में भी सटीक निशाना लगाने में सक्षम होती है और कई बार इन्हें ट्रैक करना भी मुश्किल होता है।

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।