Samay Raina Qazi Touqeer Support: ‘ट्रॉफी कश्मीर जाएगी’, Samay Raina की बात सुन Kashvi हुईं हैरान – Bigg Boss 20 में आएगा नया ट्विस्ट

Summary :

बिग बॉस की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया जब कॉमेडियन समय रैना ने काशवी के लाइव में आकर स्काउट (ScoutOP) की बजाय काजी तौकीर को सपोर्ट करना शुरू कर दिया। जानिए कैसे समय के इस यू-टर्न और 'कश्मीरी ब्रदरहुड' वाले मजाक ने काशवी का 'पोपट' बना दिया और सोशल मीडिया पर यह क्लिप क्यों वायरल हो रही है।

बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ शो के बाहर भी खूब चर्चा हो रही है। कभी स्काउट और लव गिल के रिश्ते को लेकर बातें होती हैं, तो कभी घरवालों को मिल रहे सपोर्ट की चर्चा छिड़ जाती है। अब इस बीच कॉमेडियन समय रैना का एक लाइव स्ट्रीम वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में समय ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी वजह से काशवी का रिएक्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।

दरअसल, काशवी अपनी लाइव स्ट्रीम के दौरान बिग बॉस 20 और स्काउट को लेकर बात कर रही थीं। इसी बीच समय रैना भी उनके साथ जुड़ गए। काशवी को उम्मीद थी कि समय स्काउट के सपोर्ट में कुछ कहेंगे और दर्शकों से उन्हें वोट देने की अपील करेंगे। लेकिन बातचीत ने तब मजेदार मोड़ ले लिया, जब समय ने स्काउट के साथ-साथ काजी तौकीर का भी नाम ले लिया। काजी की तारीफ सुनकर काशवी के रिएक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब बातें कर रहे हैं।

स्काउट को छोड़ समय ने पकड़ा काजी का हाथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vyang Culture ™ (@vyangculture)

किस्सा कुछ यूं है कि काशवी अपनी लाइव स्ट्रीम पर बैठी थीं और जनता से अपील कर रही थीं कि उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट स्काउट (ScoutOP) को भर-भर कर वोट करें ताकि वह इस हफ्ते एविक्शन से बच जाएं। उसी दौरान, लाइव चैट में कॉमेडी की दुनिया के जाने-माने नाम समय रैना की एंट्री होती है।

काशवी और वहां मौजूद फैंस को लगा कि अब समय भी स्काउट केसपोर्ट में कुछ मजेदार बातें बोलेंगे और वोट मांगेंगे। लेकिन उन्होंने स्काउट का नाम लेने के साथ-साथ अचानक काजी तौकीर का नाम लेना शुरू कर दिया और कहा कि उन्हें तो काजी बहुत पहले से पसंद हैं। बस फिर क्या था, लाइव देख रही जनता और खुद काशवी हक्के-बक्के रह गए कि मामला एकदम से कहां से कहां पहुंच गया।

‘कश्मीरी ब्रदरहुड’ और समय के खुलासे, बोले- “इस बार ट्रॉफी कश्मीर ही जाएगी”

Samay Raina Supports Qazi Touqeer
Samay Raina Supports Qazi Touqeer ( Source: Social Media)

समय रैना ने लाइव पर पूरी महफिल ही लूट ली। उन्होंने बताया कि वह और काजी तौकीर दोनों कश्मीर के ही रहने वाले हैं। समय ने हंसते-मजाक अंदाज में यहां तक कह दिया कि यह उनका ‘कश्मीरी ब्रदरहुड‘ है और इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी कोई और नहीं बल्कि कश्मीर ही लेकर जाएगा।

जब समय ने जोश में आकर दर्शकों से कह दिया कि “स्काउट को भी वोट करो और काजी को भी वोट करो,” तो काशवी से रहा नहीं गया। उन्होंने तुरंत समय को टोकते हुए याद दिलाया कि, “अरे समय, काजी तो इस हफ्ते नॉमिनेटेड ही नहीं हैं” इस पर समय ने भी चुटकी लेते हुए बोल दिया कि “चलो कम से कम स्काउट अंदर सेफ रहेगा, वरना बाहर आया तो काशवी के हाथों बहुत पिटेगा“।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स, फैंस बोले- काशवी का हो गया पॉपट

Social Media Fans' Reaction to Kashvi Reaction on Samay Raina
Social Media Fans Reaction on Samay Raina ( Source: Social Media)

समय रैना और काजी तौकीर की इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की फीडबैक देखने को मिल रही हैं। पोस्ट में भी यूजर्स ने समय के काजी को सपोर्ट करने पर अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने दोनों के कश्मीरी कनेक्शन की तारीफ की, तो कुछ ने काजी को समय के शो में देखने की इच्छा जताई।

एक यूजर ने लिखा, ‘#Kashmiribrothers’ और हंसने वाले इमोजी के साथ समय की तारीफ की। वहीं, एक बाकी यूजर ने काजी को लेकर लिखा, ‘The Qazi show‘, कुछ फैंस ने ‘Qazi is winner‘ और ‘Qazi win‘ जैसे कमेंट्स के जरिए काजी के लिए अपना सपोर्ट दिखाया।

वहीं, एक यूजर ने काशवी के रिएक्शन पर मजाक करते हुए लिखा, ‘Kashvi la popat‘। इन फीडबैक से साफ है कि फैंस को समय का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

फिलहाल, समय रैना की इस लाइव स्ट्रीम ने बिग बॉस 20 के दर्शकों को चर्चा का एक नया मुद्दा दे दिया है। काजी को मिला उनका सपोर्ट और काशवी की उम्मीदों से अलग हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। हालांकि, इस बातचीत के आधार पर किसी नए प्रोजेक्ट या साथ काम करने की कन्फर्मेशन नहीं आई है।

Read More: Bigg Boss 20 Unrevealed Clip: Bigg Boss 20 में ScoutOP और Love Gill की बढ़ती..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।