Bigg Boss 20 Unrevealed Clip: Bigg Boss 20 में ScoutOP और Love Gill की बढ़ती नजदीकियां, क्या सच में मेकर्स दिखाने वाले हैं कोई अनदेखा वीडियो?

Summary :

Bigg Boss 20 में ScoutOP और Love Gill का रिश्ता इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां 'भाई-बहन' के रिश्ते से शुरू हुई यह कहानी रोहित Shetty और Kaashvi Hiranandani की एंट्री के बाद विवादों में घिर गई थी, वहीं हालिया प्रोमो में दोनों के बीच सुलह और इमोशनल बातचीत ने फैंस को हैरान कर दिया है। जानिए क्या है इस पूरे मामले की सच्चाई और मेकर्स के नए खुलासे।

‘बिग बॉस 20’ का घर हो और वहां कोई नया ड्रामा न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता,  इन दिनों शो में सबसे ज्यादा किसी की चर्चा हो रही है, तो वो हैं ScoutOP और Love Gill। शो की शुरुआत में दोनों ने खुद को एक-दूसरे का भाई-बहन बताया था, लेकिन घर के अंदर उनकी लगातार नजदीकियां, हाथ पकड़ना और मसाज जैसी चीज़ों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी।

बात तब और बिगड़ गई जब ‘वीकेंड का वार‘ पर होस्ट रोहित शेट्टी और Scout की असली गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) ने घर के अंदर आकर इन पर कई सवाल उठाए।

लव गिल का दर्द और ScoutOP की चुप्पी पर बवाल

Bigg Boss 20 Unrevealed Clip
Bigg Boss 20 Unrevealed Clip ( Source: Social Media)

जब काशवी ने घर में एंट्री ली और दोनों के बीच की नजदीकियों (जिन्हें ‘ब्लैंकेट मसाज’ का नाम दिया गया) पर सवाल उठाए, तो लव गिल पूरी तरह टूट गईं। लव ने Scout पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने वादा किया था कि वो हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहेंगे, लेकिन जब बात आई तो Scout चुपचाप साइड हो गए।

लव ने यहाँ तक कह दिया कि Scout की इस चुप्पी ने उनका पूरा करियर दांव पर लगा दिया है। सोशल मीडिया पर भी फैंस दो हिस्सों में बंट गए- एक तरफ Scout की टीम ने इसे सिर्फ भाई-बहन का पवित्र रिश्ता बताया, तो वहीं दूसरी तरफ दर्शकों ने लाइवफीड के कई क्लिप्स शेयर कर इस पर सवाल खड़े कर दिए।

आपको बता दें अब रीसेंट में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लव गिल एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, जबकि स्काउट उनसे कुछ दूरी पर बैठे हुए हैं। इस दौरान स्काउट उन्हें देखते हैं और बात करने की कोशिश करते हैं। एक अन्य वीडियो में स्काउट अपने रिश्ते को साफ करते हुए कहते हैं कि जब वह लव को अपनी बहन बताते हैं, तो उनका इरादा भी यही होता है।

स्काउट का कहना है कि दोनों के बीच जो कुछ हुआ, वह सही नहीं लग रहा था। इसी वजह से उन्हें टोका गया और ऐसा होना जरूरी भी था, ताकि मामला आगे न बढ़े। वह लव से कहते हैं कि वह हमेशा उनकी बहन रहेंगी। वहीं, लव गिल इस बातचीत पर कहती हैं कि अगर वह कुछ बोलेंगी, तो लोग उन्हें जज करेंगे। उनकी इस बात से साफ है कि दोनों के बीच हुई घटनाओं के बाद माहौल अभी भी पूरी तरह नॉर्मल नहीं हुआ है।

क्या मेकर्स के पास है कोई छुपा हुआ ‘एक्स्पोजिंग’ क्लिप?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BiggBoss Khabrii (@bigboss__khabrii)

ScoutOP और Love Gill के बीच हुई बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। कुछ फैन पेज दावा कर रहे हैं कि मेकर्स के पास दोनों का कोई ऐसा क्लिप है, जो अभी तक दर्शकों को नहीं दिखाया गया। ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा कि आने वाले वीकेंड का वार में इस बातचीत से जुड़ा कोई नया खुलासा हो सकता है।

Love के पुराने वादे का जिक्र करने के बाद इन चर्चाओं को और हवा मिली है। वहीं, Scout ने भी Love से अपने रिश्ते को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता तू मुझे अभी भाई मानती है या नहीं मानती, लेकिन मेरे लिए तू बहन हमेशा ही रहेगी।”

Scout की इस बात से साफ है कि वह Love के साथ अपने रिश्ते को खत्म नहीं करना चाहते। उन्होंने यह भी समझाने की कोशिश की कि वह अपनी भावनाएं खत्म नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें छिपा रहे हैं।

हालांकि, अब तक मेकर्स की ओर से किसी खास अनदेखे क्लिप को लेकर ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है। ऐसे में यह कहना सही नहीं होगा कि वीकेंड का वार में कोई बड़ा खुलासा जरूर होगा। फिलहाल दर्शक नए प्रोमो और आने वाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

Scout और Love की इमोशनल बातचीत और नई सुलह

इन तमाम विवादों के बीच हाल ही में  दोनों का साथ हंसना इस बात की पक्की पुष्टि नहीं करता कि उनकी सारी गलतफहमियां दूर हो गई हैं। यह भी देखना होगा कि Scout और Love आगे एक-दूसरे के साथ कैसा बिहेव करते हैं और क्या दोनों अपने रिश्ते को पहले जैसा बना पाएंगे।

एक तरफ Love को Scout से पुराने वादे की शिकायत है, तो दूसरी तरफ Scout उन्हें आज भी अपनी बहन मानने की बात कह रहे हैं। ऐसे में दोनों की दोस्ती किस दिशा में जाएगी, यह आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ScoutOP और Love Gill सच में फिर से दोस्त बन गए हैं या उनके बीच अभी भी कुछ बातें ऐसी हैं, जो सामने आनी बाकी हैं?

Read More: Seher Hone Ko Hai 29th October 2026 Spoiler Alert: Mahid को फंसाने के लिए Husna..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।