बेंगलुरु के हलासुरु इलाके में एक 5 स्टार होटल की तीसरी मंज़िल पर बने स्विमिंग पूल में करंट फैलने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया और इस हादसे में दो विदेशी नागरिकों जिसमें एक जर्मन और एक स्लोवाक नागरिक की मौत हो गई। ईस्ट बेंगलुरु के DCP ने बताया कि पीड़ितों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी होटल गेस्ट और एक भारतीय पूल अटेंडेंट समेत दो और लोग घायल हो गए।
2 विदेशी नागरिकों की मौत
मृतकों की पहचान जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस (57) के रूप में हुई है, जो लुफ्थांसा के चालक दल के सदस्य थे, और स्लोवाक के नागरिक जुराज होर्वत (45) जो आईबीएम में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करते थे। वहीं दो घायल व्यक्तियों की पहचान अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस (41) के रूप में हुई है, जो होटल में रह रहे थे, और राहुल तिवारी (28) भारतीय नागरिक हैं, जो होटल में पूल अटेंडेंट है।
पुलिस ने शुरू की जांच
दोनों को स्विमिंग पूल से दो विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश में चोटें आईं है। उन्हें उपचार के लिए मणिपाल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। वहीं DCP ने कहा कि दोनों खतरे से बाहर हैं और करंट फैलने से हुई मौतों में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। दोनों विदेशी नागरिकों की मौत किन कारणों से हुई है इसकी जांच के बाद पुष्टि होगी और सटीक जानकारी सामने आएगी


Download Android App
Download iOS App




