February 17, 2023 - Page 2 Of 11 - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

पाकिस्तान के कराची शहर में पुलिस प्रमुख कार्यालय पर आतंकवादी हमला

1676657171 terrorist

पाकिस्तान से सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसके बाद अर्धसैनिक बलों और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

शाह नागपुर में लोकमत के कार्यक्रम में शामिल होंगे, स्मारक सिक्का करेंगे जारी

1676656574 amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को नागपुर में लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक-संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की जन्म शताब्दी और शहर से मराठी अखबार के संस्करण की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को शिरकत करेंगे।

भारत के चार पूर्व थल सेना प्रमुख नेपाली सेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे नेपाल

1676656435 nepali army s 260th raising day celebrations

भारत के चार पूर्व थल सेना प्रमुख नेपाली सेना के 260 वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को नेपाल पहुंचे। मीडिया ने यह जानकारी दी।

महरौली विध्वंस : अदालत ने डीयूएसआईबी से अधिसूचित सूची में एक बस्ती को शामिल करने व हटाने का कारण पूछा

1676656063 delhi high court

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) से एक हलफनामा दायर कर पुनर्वासित/अधिसूचित झुग्गी बस्तियों की सूची में महरौली की एक बस्ती को शामिल करने और फिर हटाने का कारण स्पष्ट करने को कहा।

भारत की विकास गाथा में शामिल हों वैश्विक निवेशक, देश दे रहा रिटर्न की गारंटी : PM मोदी

1676655792 modi amrit mahotsav of azadi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वैश्विक निवेशकों से भारत की विकास गाथा में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि देश इसके बदले उन्हें रिटर्न की गारंटी देता है।

कांग्रेस को ऐसी केंद्रीय भूमिका निभानी होगी, जिसके इर्द-गिर्द सभी सहयोगी दल एकजुट हो सकें : पायलट

1676655652 sachin pilot

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराने और 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए उनकी पार्टी को ऐसी केंद्रीय भूमिका निभानी चाहिए, जिसके इर्द-गिर्द उसके घटक एवं सहयोगी एकजुट हो सके।

केंद्र दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्ति अपने कब्जे में लेगा ; अमानतुल्ला ने इसका किया विरोध

1676655510 amanatullah khan

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने का फैसला किया है, जिनमें मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान शामिल हैं। बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान ने केंद्र के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

निर्वाचन आयोग का फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक : उद्धव ठाकरे

1676655179 election commission of india uddav thackeray eknath

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे गुट को वास्तविक शिवसेना मानने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को शुक्रवार को ‘‘लोकतंत्र के लिए खतरनाक’’ बताया और कहा कि वह इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देंगे।

बीबीसी सर्वे : सीबीडीटी ने कहा – भारत में परिचालन के अनुरूप आय, लाभ के आंकड़े नहीं

1676654929 bbc

मीडिया समूह बीबीसी की भारत में संचालित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से दिखाए गए आय एवं लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं हैं। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह दावा किया गया।

डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोपें जब गरजेंगी, पाकिस्तान अपने आप गायब हो जाएगा: CM योगी

1676644964 drhd

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को बुंदेलखंड में विकास की परियोजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोपें जब गरजेंगी, पाकिस्तान अपने आप गायब हो जाएगा।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।