भारत की जी-20 अध्यक्षता ‘अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास’ – रुचिरा कंबोज
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने जी20 की अध्यक्षता को भारत का अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास बताते हुए कहा है कि प्रभावशाली समूह की बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब दुनिया जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक मंदी, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनैतिक संघर्ष तक कई चुनौतियों का सामना कर रही है।
DDA के अतिक्रमण-रोधी अभियान के तहत मध्य दिल्ली में मंदिर ध्वस्त; भाजपा, विहिप ने किया प्रदर्शन
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपने अतिक्रमण-रोधी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजेंद्र नगर इलाके में एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अमृता फडणवीस की शिकायत के बाद डिजाइनर अनिष्का गिरफ्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने डिजाइनर अनिष्का अनिल जयसिंघानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।
चंद्रयान-3 यान मुश्किल परिस्थितियों में भी सुगम प्रक्षेपण की क्षमता को साबित करता है – ISRO
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने चंद्रमा पर सुगमता से यान उतारने की तकनीक में नया मुकाम हासिल किया है और चंद्रयान ने सफलतापूर्वक ‘आवश्यक परीक्षणों’ को पूरा कर लिया है।
इराक के उत्तर में रहस्यमयी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
उत्तरी इराक में एक रहस्यमय हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रतिबंधित कुर्द विद्रोही समूह से जुड़े चरमपंथियों सहित कम से कम पांच लोग मारे गए।
विपक्षी एकता : अधरंगी तस्वीर
लोकतन्त्र की मजबूती शर्त मजबूत विपक्ष को भी माना जाता है। इसकी प्रमुख वजह यही मानी जाती है कि लोकतन्त्र में जनता के समक्ष विकल्पों की कमी नहीं रहनी चाहिए क्योंकि लोकतन्त्र का अर्थ जनता की सरकार ही होता है।
गैर जरूरी आयात पर अंकुश
देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने भी गिरावट का दौर जारी रहा। फरवरी में निर्यात 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर रह गया। जबकि आयात भी 8.21 फीसदी घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया।
अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत, रक्षा मंत्री ने जताया शोक
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में मांडला के समीप बृहस्पतिवार सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में दो पायलट की मौत हो गयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
रेलवे स्टेशनों को यात्री फ्रेंडली बनाने के लिए दिल्ली के स्टेशनों पर होगी गेमिंग जोन की शुरुआत
दिल्ली के यात्रियों को ट्रेन में सवार होने से पहले अब बोर नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली डिविजन ने फिलहाल गेमिंग जोन सुविधा की कुछ बड़े स्टेशनों पर शुरुआत की है।
UP : सरकार ने संविदाकर्मियों को दी चेतावनी , कहा – प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ होने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिजली कम्पनियों में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के चयन तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के विद्युतकर्मियों की तीन दिन की हड़ताल बृहस्पतिवार रात 10 बजे शुरू हो गयी।