भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने चंद्रमा पर सुगमता से यान उतारने की तकनीक में नया मुकाम हासिल किया है और चंद्रयान ने सफलतापूर्वक ‘आवश्यक परीक्षणों’ को पूरा कर लिया है।
इसरो ने बताया कि यह अत्यधिक कंपन और प्रतिकूल वातावरण में भी कार्य करने की क्षमता को प्रमाणित करता है, जो अंतरिक्ष यान के लिए आवश्यक है।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को यहां जारी बयान में बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में यहां स्थित यू आर राव उपग्रह केंद्र में परीक्षण किया गया।


Download Android App
Download iOS App



