Severe Cyclonic Storm Murasu: आंध्र प्रदेश के तट पर मुरासु चक्रवात ने मचाई तबाही, कई राज्यों में भारी बारिश, हजारों पेड़ टूटे

Summary :

बता दें कि इस चक्रवात का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश के तट के पास ओंगाल के पास हुआ है। बंगाल की खाड़ी में उठा भयंकर चक्रवाती तूफान मुरासु सुबह नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट को पार कर गया।

मुरासु तूफानी च्रकवात ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तबाही मचा दी है। बता दें कि इस चक्रवात का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश के तट के पास ओंगाल के पास हुआ है। बंगाल की खाड़ी में उठा भयंकर चक्रवाती तूफान मुरासु सुबह नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट को पार कर गया, जिससे आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान हवा की स्पीड 100-110 kmph से 120 kmph तक पहुंच गई।

मुरासु चक्रवात ने मचाई तबाही

‘मुरासु’ चक्रवाती तूफान ने तट के टकराने के बाद भारी तबाही मचाई है और इसका असर तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, MP और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है। बता दें कि इस चक्रवात तूफान से हजारों की संख्या में पेड़ उखड़ गए है, सैकड़ों खंबे टूट गए है। इस भारी तबाही के साथ ही आंध्र प्रदेश में अगले 12 घंटे तक बारिश का अनुमान लगया गया है और प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की भी अपील की है।

आधी रात तक कम होगी चक्रवात की रफ्तार

उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और दोपहर तक धीरे-धीरे कमजोर होकर साइक्लोनिक तूफान बदलने और आज आधी रात तक हवा की स्पीड 55-65 kmph, तक पहुंचने की उम्मीद है। IMD ने कहा कि यह मछलीपट्टनम और विशाखापत्तनम में डॉप्लर वेदर रडार की लगातार निगरानी में है। रियल-टाइम गवर्नेस सोसाइटी (RTGS) सेंटर और आंध्र प्रदेश स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (APSDMA) लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। SDMA के MD और RTGS के CEO प्रखर जैन ने लोगों से हाई अलर्ट रहने की अपील की है।

कई इलाकों में भारी बारिश

‘मुरासु’ की वजह से सोमवार से दक्षिणी तटीय इलाके में भारी बारिश हो रही है। प्रकाशम जिले के नागुलुप्पलापाड्डु में सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच सबसे ज़्यादा 198.01 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। कोठापट्टनम में 182.25 mm बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बापटला में 128.53 mm बारिश हुई। चिराला में 124.10 mm बारिश रिकॉर्ड की गई; प्रकाशम जिले के थ्रोवागुंटा में 116.93 mm बारिश रिकॉर्ड की गई; ओंगोल अर्बन में 106.97 mm और चिलकपाडु में 104.50 mm बारिश रिकॉर्ड की गई।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।