असम के गुवाहाटी के चर्चित होटल बिलास इन में हुई 5 लोगों की मौत मामले के मुख्य आरोपी, घनकांत गोगोई को पुलिस ने बुधवार को सुबह ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक,असम के शिवसागर जिले के रोंगमन ढाबा के पास करीब 3.10 बजे पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वो आरोपी को एक मामले में गुवाहटी से शिवसागर ले कर जा रही थी। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी से सर्विस पिस्तौल छिन कर भागने की कोशिश कर रहा था।
मुठभेड़ मे एक पुलिसकर्मी भी हुआ घायल
पुलिस अधिकारी पपोरी चेतिया ने बताया कि आरोपी को शिवसागर पुलिस की टीम पंजाब नेशनल बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में सुनवाई के लिए गुवाहाटी कोर्ट ले जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने शौच जाने के बहाने पुलिस की गाड़ी रुकवा दी। इसी दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और तीन गोलियां चला दीं। इस घटना में सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। पुलिस अधिकारियों ने उससे शांति से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार से पुलिसकर्मियों की जान को खतरा पैदा हो गया। आरोपी को भागने से रोकने और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए पीएसओ को अपनी सर्विस गन से गोली चलानी पड़ी।
आखिर क्या थी घटना ?
दरअसल, 26 अक्टूबर को गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके स्थित होटल बिलास इन में लीज और नवीनीकरण विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस घटना में होटल मालकिन हेलेना भराली समेत पांच लोगों की जान चली गई थी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था।जिसके कुछ समय बाद ही पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी गोगोई को गिरफ्तार कर लिया था। अब उसकी मुठभेड़ में मौत के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।


Download Android App
Download iOS App





