New Baleno VS Altroz Comparison: 6 लाख का बजट, पावरफुल इंजन और स्पोर्टी लुक, Baleno VS Altroz, जानें कौन है दमदार

Summary :

मारुति सुजुकी ने Baleno के Facelift  से पर्दा उठा दिया है कार के फ्रंट डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिले है। पावरट्रेन के लिए कार में 1.2 लीटर का नया तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है लॉन्च होने के बाद ही कार को लगभग 25 हजार बुकिंग मिल गई है। वहीं दूसरी तरफ टाटा की Altroz ने भी बाजार में गर्दा उठा रखा है और 5 स्टार रेटिंग के साथ हैचबैक कार में कई प्रीमियम फीचर्स के साथ ही शार्प डिजाइन दिया गया है। अगर आप भी हैचबैक कार लेने का सोच रहे है…

मारुति सुजुकी ने Baleno के Facelift  से पर्दा उठा दिया है कार के फ्रंट डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिले है। पावरट्रेन के लिए कार में 1.2 लीटर का नया तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है लॉन्च होने के बाद ही कार को लगभग 25 हजार बुकिंग मिल गई है। वहीं दूसरी तरफ टाटा की Altroz ने भी बाजार में गर्दा उठा रखा है और 5 स्टार रेटिंग के साथ हैचबैक कार में कई प्रीमियम फीचर्स के साथ ही शार्प डिजाइन दिया गया है। अगर आप भी हैचबैक कार लेने का सोच रहे है तो जानते है दोनों कार के सभी फीचर के बारे में ..

Baleno VS Altroz Design: LED हेडलाइट और शानदार ग्रिल

नई बलेनो फेसलिफ्ट के डिजाइन में कंपनी ने  के फ्रंट हिस्से में बदलाव किए हैं। इसमें नई डिजाइन वाली ट्रिपल स्लैट ग्रिल, LED हेडलाइट और LED DRL, LED फॉग लैंप भी दिए गए हैं। इसके साथ ही 16 इंच के अलॉय व्हील्स ने कार को स्पोर्टी लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Altroz में भी ब्रो शेप LED DRL, LED फॉग लैंप, कनेक्टेड LED टेललैंप के साथ ही फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, 3D ग्रिल और टॉप मॉडल में 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है।

New Baleno vs Altroz Comparison

Altroz
Altroz
फीचर New Baleno Tata Altroz
कीमत ₹6.09 लाख से ₹6.89 लाख से
इंजन 1.2L पेट्रोल 1.2L पेट्रोल
पावर 82.9 PS 88 hp
टॉर्क 112.4 Nm 115 Nm
माइलेज 23.80 km/l तक ~19-20 km/l
बूट स्पेस 318 लीटर 345 लीटर
सेफ्टी 4-स्टार 5-स्टार
ADAS Level 2 नहीं
एयरबैग 6 6

Baleno VS Altroz Engine: दोनों कार में पावरफुल इंजन

Baleno Engine
Baleno Engine

नई बलेनो फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर का नया तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह 83HP की पावर और 112NM का टॉर्क जनरेट करता है साथ ही CNG वेरिएंट का भी विकल्प दिया गया है जिसमें कार 70HP की पावर और 102NM का टॉर्क जनरेट करती है

Altroz में कंपनी ने पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों वेरिएंट दिए है। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का पावरफुल डीजल इंजन दिया गया है जिसमें यह 90hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पावरट्रेन में Altroz कार मारुती की बलेनो से दमदार है।

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।