Tata Safari EV Launch 2026: अब सफारी EV में मिलेगी ट्रिपल स्क्रीन! 2 बैटरी पैक, AWD के साथ कई शानदार फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्च

Summary :

टाटा मोटर्स अब लगातार EV कार पर काम कर रहा है और अब पहली 7 सीटर सफारी EV लॉन्च करने की तैयारी में है और टेस्टिंग के दौरान यह कार सड़कों पर भी देखी गई है

टाटा मोटर्स अब लगातार EV कार पर काम कर रहा है और अब पहली 7 सीटर सफारी EV लॉन्च करने की तैयारी में है और टेस्टिंग के दौरान यह कार सड़कों पर भी देखी गई है। Safari EV की लॉन्च से पहले ही कई लीक जानकारी सामने आ रही है जिसमें माना जा रहा है कि TATA SEIRRA की तरह ही अब SAFARI EV में भी ट्रिपल डिस्पले, QWD, AWD का ऑप्श्न के साथ ही कई प्रीमियम फीचर को शामिल किया जा सकता है। साथ ही दो बैटरी विकल्प भी दिए जाएंगे। जानते है इस कार में क्या फीचर मिलने की संभावना है।

केबिन में शानदार फीचर

Tata Safari EV Features
Tata Safari EV Features

Tata Safari EV में अब सिएरा की तरह ट्रिपल डिस्पले मिलने की संभावना तेज हो गई है और केबिन की बात करें तो 14.5 इंच का OLED इंफोटेनमेंट, टेरेन मोड, 540 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, शानदार साउंड सिस्टम,  Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ कई शानदार फीचर देखने को मिलेंगे।

दो बैटरी विकल्प मिलेंगे

Safari EV 7 सीटर कार को शानदार फीचर के साथ ही पावरफुल पावरट्रेन से लैस किया जा सकता है जिसमें दो बैटरी के विकल्प दिए जा सकते है।

  • Safari EV को Tata Motors के नए Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। Harrier EV को भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
  • 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं।
  • Safari EV की रेंज करीब 600 किलोमीटर तक हो सकती है।
  • बैटरी का जल्दी चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

Safari EV की कितनी होगी कीमत?

Tata Safari Electric SUV
Tata Safari Electric SUV

Safari EV को नवंबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है या त्योहार के समय यह कार भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। कीमत की बात करें तो यह कार 25 से 35 लाख रुपये के बीच तक की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च की जा सकती है। सभी कीमत कार की वेरिएंट और मॉडल पर आधारित रहेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।