Tesla Roadster Flying Car: इन दिनों सोशल मीडिया पर टेस्ला की उड़ने वाली कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार सड़क पर चलते हुए रैंप पर चढ़ती है और फिर हवा में उड़कर सुरक्षित जमीन पर लैंड हो जाती है। इसे कंपनी की नई डिजाइन वाली Tesla Roadster से जोड़कर पेश किया जा रहा है। वीडियो में कार को दूसरी गाड़ियों के ऊपर से उड़ते हुए भी दिखाया गया है।
वायरल हो रहे वीडियो में टेस्ला की कार को सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कार एक खास रैंप पर चढ़ती है और हवा में उछल जाती है। वीडियो के अगले हिस्से में कार हवा में पलटती हुई नजर आती है। फिर इसमें लगे रॉकेट जैसे सिस्टम एक्टिव होते हैं और कार सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतर जाती है। वहीं एक दूसरे वीडियो में कार को सड़क पर चलते हुए अचानक हवा में उड़ते दिखाया गया है। इस दौरान वह सड़क पर खड़ी कारों और ट्रकों के ऊपर से गुजरती है और आगे जाकर लैंड करती है।
टेक्सास में किया गया प्रदर्शन
Real life, baby https://t.co/3QEqn18wig
— Tesla (@Tesla) October 16, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रदर्शन 15 अक्टूबर को अमेरिका के टेक्सास स्थित मैकग्रेगर में स्पेसएक्स की फैसिलिटी में किया गया। टेस्ला ने अपने अफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर नई डिजाइन वाली रोडस्टर से जुड़ा वीडियो शेयर किया। रोडस्टर टेस्ला की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है। कंपनी ने पहली बार इस कार को करीब 9 साल पहले पेश किया था। अब इसके नेक्स्ट जनरेशन के मॉडल को लेकर चर्चा हो रही है। नई रोडस्टर के डिजाइन और संभावित तकनीक को लेकर इलेक्ट्रिक वाहन पसंद करने वाले लोगों की नजर इस पर बनी हुई है।
इस प्रदर्शन में कार की लैंडिंग के लिए रॉकेट जैसी टेक्नॉलजी दिखाई गई है। स्पेसएक्स रॉकेट और स्पेस से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करती है, जबकि टेस्ला इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए जानी जाती है। दोनों कंपनियों के प्रमुख एलन मस्क हैं। इसी वजह से रोडस्टर के वीडियो में दिखाई गई टेक्नॉलजी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Elon Musk ने क्या कहा?
एलन मस्क ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा ऐसा लगता है कि आने वाले समय में उड़ने वाली कारों का सपना सच हो सकता है। मस्क की पोस्ट के बाद इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अगर फ्यूचर में ऐसी टेक्नॉलजी आती है, तो परिवहन के क्षेत्र में नए ऑप्शन सामने आ सकते हैं।
Tesla Roadster के तीन वेरिएंट
रोडस्टर के तीन वेरिएंट बताए जा रहे हैं, जिनके नाम Performance, Thrust और Rocket हैं।
- Performance: इसे सड़क पर चलाने के लिए तैयार मॉडल बताया गया है।
- Thrust: इसे रेसिंग और बेहतर प्रदर्शन से जुड़े वेरिएंट के रूप में पेश किया गया है।
- Rocket: यह तीसरा वेरिएंट है, जिसके नाम को रॉकेट तकनीक की चर्चा से जोड़ा जा रहा है।
इन मॉडलों की कीमत, फीचर्स और डिलीवरी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर ध्यान देना जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App




