TVS Ronin Price Hike: TVS Ronin हुई महंगी, सभी वेरिएंट की बढ़ी कीमत खरीदने से पहले देखें नया रेट

Summary :

TVS की 225CC सेगमेंट में शानदार बाइक Ronin खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इस बाइक के सभी वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है

TVS की 225CC सेगमेंट में शानदार बाइक Ronin खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इस बाइक के सभी वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है और अधिकतम 1800 रुपये महंगी कर दी है। यह बाइक अपने पावरफुल पावरट्रेन, ऑयल-कूल्ड इंजन और शानदार फीचर के लिए जानी जाती है लेकिन अब आप नई TVS Ronin खरीदने का प्लान बना रहे है तो जानते है इसकी नई कीमत के बारे में..

TVS Ronin की नई कीमत

TVS Ronin Price List
TVS Ronin Price List

TVS Ronin के बेस, मिड और Top मॉडल के साथ ही Agonda Edition भी मौजूद है सभी वेरिएंट की कंपनी ने अलग अलग कीमत बढ़ाई है अगर आप भी इस बाइक को खरीदना का प्लान कर रहे है तो देखें अब कीमत में कितना बदलाव आया है।

TVS Ronin Variant New Price (Ex-Showroom, Delhi) Old Price (Ex-Showroom, Delhi) Price Difference
Agonda Edition ₹1,33,790 ₹1,31,990 +₹1,800
Base – Lightning Black ₹1,30,290 ₹1,28,690 +₹1,600
Base – Magma Red ₹1,31,990 ₹1,30,490 +₹1,500
Mid – Glacier Silver ₹1,50,040 ₹1,49,040 +₹1,000
Mid – Charcoal Amber ₹1,51,340 ₹1,50,340 +₹1,000
Top ₹1,62,640 ₹1,61,640 +₹1,000

TVS Ronin में सिंगल सिलेंडर इंजन

TVS ने अपनी इस बाइक के सभी वेरिएंट में 1 हजार रुपये से लेकर 1800 तक बढ़ोतरी की गई है लेकिन मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि इस बाइक में 225cc का सिंगल सिलेंडर का इंजन दिया गया है और यह 20.43 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावरफुल पावरट्रेन के साथ ही T शेप DRL लाइट्स, Rain, Urban मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही GTT तकनीक भी दी गई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।