Baby Boy के लिए ढूंढ रहे हैं कोई Special Names? यहां देखें भगवान हनुमान से प्रेरित नाम और अर्थ

Summary :

  Baby Boy Name Inspired by Lord Hanuman: आज पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में जब भी घर में बेटे का जन्म होता है, तो सबसे पहले परिवार वाले उसका नाम रखने के बारे में सोचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जैसा आप बच्चे का नाम रखते हैं, वैसा ही उसका स्वभाव होता है। इसलिए हर कोई ये चाहता है कि बच्चे का नाम हमेशा ऐसा होना चाहिए, जिसका अर्थ बेहद खूबसूरत हो। बहुत से लोग भगवान के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। ऐसे में अगर आप बजरंगबली यानी हनुमान जी…

 

Baby Boy Name Inspired by Lord Hanuman: आज पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में जब भी घर में बेटे का जन्म होता है, तो सबसे पहले परिवार वाले उसका नाम रखने के बारे में सोचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जैसा आप बच्चे का नाम रखते हैं, वैसा ही उसका स्वभाव होता है। इसलिए हर कोई ये चाहता है कि बच्चे का नाम हमेशा ऐसा होना चाहिए, जिसका अर्थ बेहद खूबसूरत हो। बहुत से लोग भगवान के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं।

ऐसे में अगर आप बजरंगबली यानी हनुमान जी के नाम पर अपने बेटे का नाम रखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं, जिनका संबंध हनुमान जी से है।

Baby Boy Name Inspired by Lord Hanuman: हनुमान जी से प्रेरित लड़कों के नाम

Baby Boy Name Inspired by Lord Hanuman
Baby Boy Name Inspired by Lord Hanuman (Source: Social Media)

1. अंजनेय (माता अंजनी के पुत्र)
2. हनुमान (जिनकी ठुड्डी अटूट हो)
3. मारुति (पवन पुत्र)
4. बजरंग (जिनका शरीर वज्र के समान हो)
5. केसरी (पिता केसरी के पुत्र)
6. वायुपुत्र (पवन के पुत्र)
7. अतुलित (अतुलनीय शक्ति वाले)
8. रामदूत (भगवान राम के दूत)
9. महाबल (अत्यधिक शक्तिशाली)
10. पवन (वायु के समान गति वाले)
11. हनु (हनुमान का संक्षिप्त रूप)
12. अंश (हनुमान जी का अंश)
13. अनिक (सैनिक या शक्तिशाली)
14. इरावन (पवन पुत्र)
15. ऋत (पवित्र)

Baby Boy Name Inspired by Lord Hanuman G
Baby Boy Name Inspired by Lord Hanuman G

16. शौर्य (वीरता)
17. विराज (प्रभावी)
18. अद्विक (अनोखा)
19. अन्वित (अनुगामी/भक्त)
20. अर्णव (सागर पार करने वाले)
21. अजेय (जिन्हें जीता न जा सके)
22. अमित (असीमित शक्ति वाले)
23. धीरा (साहसी)
24. प्रभवे (शक्तिशाली भगवान)
25. तेजस (कांतिवान/चमकदार)
26. ओजस (दिव्य शक्ति)
27. विक्रम (वीरता का प्रतीक)
28. रुद्र (शिव का अवतार)
29. सर्वमय (सब में व्याप्त)
30. योगीन (योग के ज्ञाता)

Also Read: Ram Navami पर जन्मे बेटे के लिए चुनें भगवान श्री राम से प्रेरित ये 40+ सबसे Unique और Modern Name

31. अंजनीसुत (अंजनी के पुत्र)
32. कपीश (वानरों के राजा)
33. महावीर (महान योद्धा)
34. मनोजव्य (मन के समान गति वाले)
35. जितेन्द्रिय (इंद्रियों को जीतने वाले)
36. पिन्गाक्ष (सुनहरी आँखों वाले)
37. लक्ष्मणप्राणदाता (लक्ष्मण के प्राण बचाने वाले)
38. संजीवन (संजीवनी लाने वाले)
39. वज्रकाय (वज्र जैसा शरीर)
40. रुद्राक्ष (शिव का अंश)
41. भीमसेन (भीम के समान बलशाली – हनुमान जी और भीम भाई माने जाते हैं)
42. शूर (बहादुर)
43. प्रद्युम्न (अत्यधिक शक्तिशाली)

Also Read: 2026 के सबसे Popular Boys Names, यहां देखें Unique नामों की Latest List और Beautiful Meaning

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।