ईरान ने Amazon पर किया भीषण हमला, Cloud Operations ठप, अब अगला टारगेट कौन होगा?

Summary :

Iran Attack On Amazon Office: मिडिल ईस्ट में जंग लगातार तेज होती जा रही है और सैन्य ठिकानों पर हमले, तेल-गैस सप्लाई को निशाना बनाने के साथ ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने 18 प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के लिए अल्टीमेटम जारी किया था, जिसमें चेतावनी दी गई है कि जासूसी अभियानों में इन कंपनियों के शामिल होने के आरोपों के बाद उनके क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। इस अल्टीमेटम के बाद ईरान ने बहरीन में अमेरिकी कंपनी Amazon पर भीषण हमला कर दिया है और डाटा सेंटर को निशाना बनाया गया है। Amazon Web Services को…

Iran Attack On Amazon Office: मिडिल ईस्ट में जंग लगातार तेज होती जा रही है और सैन्य ठिकानों पर हमले, तेल-गैस सप्लाई को निशाना बनाने के साथ ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने 18 प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के लिए अल्टीमेटम जारी किया था, जिसमें चेतावनी दी गई है कि जासूसी अभियानों में इन कंपनियों के शामिल होने के आरोपों के बाद उनके क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। इस अल्टीमेटम के बाद ईरान ने बहरीन में अमेरिकी कंपनी Amazon पर भीषण हमला कर दिया है और डाटा सेंटर को निशाना बनाया गया है।

Amazon Web Services को निशाना बनाया

ईरान के ड्रोन अटैक के बाद UAE में Amazon Web Services (AWS) के दो डेटा सेंटरों को निशाना बनाया गया है। बता दें कि बहरीन में टेलीकॉम कंपनी बटेलको के मुख्यालय पर भीषण हमला किया गया है जिसमें विश्व की सबसे बड़ी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी अमेजन का सिस्टम ऑपरेट किया जा रहा था। पहली भार टेक कंपनी पर किए गए भीषण हमले के बाद आग लग गई थी और अमेजन का सर्वर डाउन हो गया है साथ ही क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम भी ठप हो गया है।

Iran Attack On Amazon Office: क्लाउड सर्विस ठप

Amazon Web Services दुनिया भर में क्लाउड सर्विस देती है और करोड़ों यूजर्स समेत हजारों कंपनियों के डिजिटल डेटा का घर है। ईरान ने यह हमला सीधा डेटा सेंटर में नहीं किया है लेकिन आस-पास हुए बड़े विस्फोट के बाद क्लाउड कंप्यूटिंग ऑपरेशन ठप हो गया है। बता दें कि ईरान ने सिर्फ टेक कंपनी नहीं ब्लकि 18 कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। Amazon पर हमले के बाद अब माना जा रहा है कि ईरान दूसरी कंपनियों पर भी हमला कर सकता है।

Iran Issues Ultimatum: ईरान ने जारी किया अल्टीमेटम

अल्टीमेटम जारी करने के बाद जिन बड़ी कंपनियों के नाम सामने आए हैं उनमें एप्पल, गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट शामिल हैं। साथ ही आईआरजीसी ने HP, इंटेल, IBM और सिस्को सहित महत्वपूर्ण कंपनी टेस्ला, एनवीडिया, ओरेकल, जेपी मॉर्गन और बोइंग जैसे अन्य वैश्विक दिग्गजों को नाम भी इस चेतावनी में लिया है। आईआरजीसी ने इन कंपनियों को संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार से जुड़े जासूसी संगठन के रूप में आरोप लगाया है।

ALSO READ: Apple, Google, Meta, Tesla, Microsoft समेत 18 कंपनियों पर भीषण हमला करेगा ईरान, अल्टीमेटम देने के बाद मचा कोहराम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।