Apple, Google, Meta, Tesla, Microsoft समेत 18 कंपनियों पर भीषण हमला करेगा ईरान, अल्टीमेटम देने के बाद मचा कोहराम

Summary :

IRGC Threat To US Tech Companies: मिडिल ईस्ट में जंग लगातार तेज होती जा रही है और सैन्य ठिकानों पर हमले, तेल-गैस सप्लाई को निशाना बनाने के साथ अब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने 18 प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के लिए अल्टीमेटम जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि जासूसी अभियानों में इन कंपनियों के शामिल होने के आरोपों के बाद उनके क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। इन कंपनियों ने जासूसी सेवाएं देने के बाद ईरान के अंदर अमेरिकी इजरायली आतंकवादी अभियानों में एक्टिव रूप से सहायता की है। IRGC Threat To US Tech…

IRGC Threat To US Tech Companies: मिडिल ईस्ट में जंग लगातार तेज होती जा रही है और सैन्य ठिकानों पर हमले, तेल-गैस सप्लाई को निशाना बनाने के साथ अब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने 18 प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के लिए अल्टीमेटम जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि जासूसी अभियानों में इन कंपनियों के शामिल होने के आरोपों के बाद उनके क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। इन कंपनियों ने जासूसी सेवाएं देने के बाद ईरान के अंदर अमेरिकी इजरायली आतंकवादी अभियानों में एक्टिव रूप से सहायता की है।

IRGC Threat To US Tech Companies: जवाबी हमलों के लिए तैयार रहने की चेतावनी

IRGC Threat To US Tech Companies
IRGC Threat To US Tech Companies (Source: Social Media)

आईआरजीसी ने बयान जारी कर इन कंपनियों को जवाबी हमलों के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। सैन्य निकाय ने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल को ईरान के समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होने वाले ये जवाबी हमले विनाशकारी होंगे। इसने चेतावनी दी कि क्षेत्र में कंपनियों के क्षेत्रीय कार्यालयों को नष्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि इस व्यापक ब्लैकलिस्ट में दुनिया के कुछ सबसे प्रमुख प्रौद्योगिकी और औद्योगिक नेताओं के नाम शामिल हैं।

बड़ी कंपनियों के लिए अल्टीमेटम जारी

अल्टीमेटम जारी करने के बाद जिन बड़ी कंपनियों के नाम सामने आए हैं उनमें एप्पल, गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट शामिल हैं। साथ ही आईआरजीसी ने HP, इंटेल, IBM और सिस्को सहित महत्वपूर्ण कंपनी टेस्ला, एनवीडिया, ओरेकल, जेपी मॉर्गन और बोइंग जैसे अन्य वैश्विक दिग्गजों को नाम भी इस चेतावनी में लिया है। आईआरजीसी ने इन कंपनियों को संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार से जुड़े जासूसी संगठन के रूप में आरोप लगाया है।

IRGC Threat To US Tech Companies: तुरंत अपने ऑफिस को छोड़ दें

IRGC Threat To US Tech Companies
IRGC Threat To US Tech Companies (Source: Social Media)

आईआरजीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम इन संस्थानों के कर्मचारियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी जान बचाने के लिए तुरंत अपने ऑफिस को छोड़ दें। इस क्षेत्र के सभी देशों में इन आतंकवादी कंपनियों के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों से भी आग्रह किया जाता है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। बता दें कि आज से यह हमला शुरू करने की चेतावनी दी गई है जिससे दुनिया भर में कोहराम मच गया है।

ALSO READ: जंग होगी खत्म या ट्रंप करेंगे सरेंडर? देश के नाम आज करेंगें संबोधन, ईरान के खिलाफ युद्ध पर होगा अंतिम फैसला!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।