Baby Boy Names Inspired by Lord Surya Dev: बच्चे का जन्म होते ही माता-पिता उसके नामकरण की चिंता करने लगते हैं, क्योंकि बच्चे को दिए जाने वाला नाम बच्चे को एक पहचान देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में माना जाता है कि बच्चे को दिए जाने वाले नाम का उसके जीवन और व्यक्तित्व पर गहरा असर पड़ता है। अगर आप अपने बेटे में भगवान सूर्य जैसा तेज और यश देखना चाहते हैं, तो उसे ये खूबसूरत नाम दे सकते हैं। इस बेबी नेम लिस्ट में दिया गया हर नाम सुनने में बेहद खूबसूरत और यूनिक है। इतना ही नहीं यहां दिए गए सभी नाम किसी न किसी तरह से सूर्य देव से जुडे हुए हैं, जिनका नामों के साथ अर्थ भी बताया गया है।
Baby Boy Names Inspired by Lord Surya Dev: सूर्य देव से प्रेरित लड़कों के नाम
1. आदित्य – अदिति का पुत्र, सूर्य
2. आरुष – सूर्य की पहली किरण
3. अर्क – सूर्य का एक प्राचीन नाम
4. अयांश – सूर्य का प्रकाश (सूर्य का अंश)
5. अंशुमान – किरणों वाला, सूर्य
6. अव्युक्त – स्पष्ट, सूर्य के समान तेजस्वी
7. ईशान – भगवान शिव और सूर्य का एक स्वरूप
8. ईश्वान – शक्तिशाली, सूर्य का तेज
9. उदित – उगता हुआ सूर्य
10. ऊर्जश – ऊर्जा से भरपूर
11. ओजस – शरीर की चमक या तेज
12. ओजस्वित – वैभवशाली या प्रदीप्त
13. कनक – सोने जैसा चमकने वाला
14. कपिल – सूर्य की सुनहरी किरणें
15. कश्यप – महर्षि कश्यप (सूर्य के पिता)
16. खगेश – पक्षियों का राजा या सूर्य (जो आकाश में चलता है)
17. खुशाल – समृद्ध, सूर्य के प्रकाश जैसा
18. गभस्ति – सूर्य की किरण
19. गिरीश – पहाड़ों का स्वामी (सूर्य जब पहाड़ों से निकलता है)
20. चित्राक्ष – सुंदर आँखों वाला, सूर्य का एक नाम
21. जगदीश्वर – जगत का ईश्वर (सूर्य को जगत की आत्मा माना गया है)
22. जयेश – जीत के देवता
23. तपन – गर्मी पैदा करने वाला, सूर्य
24. तरुण – युवा, सूर्य की कोमल धूप
25. तेजस – चमक, प्रकाश
26. तुषार – सूर्य की चमक से पिघलने वाली ओस
27. दक्ष – कुशल, सूर्य का एक गुण
28. दिवाकर – दिन करने वाला (सूर्य)
29. दीप्त – प्रज्ज्वलित, चमकता हुआ
30. द्युमणि – आकाश का रत्न (सूर्य)
31. धर्मेश – धर्म का स्वामी
32. धीरज – धैर्य, सूर्य की स्थिरता
33. नभित – आकाश जैसा विशाल
34. नूतन – नया (जैसे नई सुबह का सूर्य)
35. पद्मपाणि – जिसके हाथ में कमल हो (सूर्य देव)
36. प्रभाकर – प्रकाश करने वाला
37. प्रद्योत – चमक, प्रकाश की किरण
38. प्रखर – बहुत तेज या बुद्धिमान
39. पीयूष – अमृत (सूर्य की किरणें अमृत समान मानी जाती हैं)
40. भानु – सूर्य, प्रकाश का पुंज
41. भास्कर – प्रकाश उत्पन्न करने वाला
42. भव्य – शानदार, विशाल
43. मयंक – जो प्रकाश से भरा हो
44. मार्तंड – सूर्य देव का एक शक्तिशाली नाम
45. मिहिर – सूर्य
46. प्रियांशु – सूर्य की प्यारी किरण
47. यशस – प्रसिद्धि, सूर्य जैसा यश
48. रवि – सूर्य
49. रविनंदन – सूर्य का पुत्र
50. रश्मंत – किरणों से घिरा हुआ
51. राजस – ऊर्जा और जीवन से भरा
52. रेवंत – सूर्य देव के पुत्र का नाम
53. रोहित – सूर्य का लाल रंग (सुबह का सूर्य)
54. विहान – सुबह का समय, सूर्योदय
55. विवस्वान – सूर्य देव का वैदिक नाम
56. विभाकर – चंद्रमा और सूर्य (प्रकाश के स्रोत)
57. वेदांत – वेदों का सार (सूर्य को ज्ञान का देवता माना जाता है)
58. व्योम – आकाश (जहाँ सूर्य निवास करते हैं)
59. शरण्य – शरण देने वाला, सूर्य
60. शुभम – मंगलकारी
Also Read: शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक! मां दुर्गा से प्रेरित ये 60+ नाम आपकी बेटी के जीवन को बना देंगे खास


Download Android App
Download iOS App




