नवरात्रि में हुआ है लड़की का जन्म! मां महागौरी से प्रेरित Baby Girl Names, आपकी बेटी को देंगे एक नई पहचान

Summary :

Baby Girls Name Inspired by Mahagauri: नवरात्रि के शुभ मौके पर अगर आपके घर में बच्ची का जन्म हुआ है, तो आप माता महागौरी के नाम से प्रेरित सुंदर नाम अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। बच्चे के नाम का असर उसके जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है। वहीं, ममतामयी माता गौरी के नाम पर जब बेटी का नाम रखा जाता है, तो बिटिया पर जीवनभर माता की कृपा बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही यूनिक और मॉडर्न नामों के बारे में बताएंगे, जो आपकी बेटी को एक अलग पहचान देंगे। आइए मां गौरी से प्रेरित…

Baby Girls Name Inspired by Mahagauri: नवरात्रि के शुभ मौके पर अगर आपके घर में बच्ची का जन्म हुआ है, तो आप माता महागौरी के नाम से प्रेरित सुंदर नाम अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। बच्चे के नाम का असर उसके जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है। वहीं, ममतामयी माता गौरी के नाम पर जब बेटी का नाम रखा जाता है, तो बिटिया पर जीवनभर माता की कृपा बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही यूनिक और मॉडर्न नामों के बारे में बताएंगे, जो आपकी बेटी को एक अलग पहचान देंगे। आइए मां गौरी से प्रेरित नाम की लिस्ट और उनका अर्थ देखते हैं।

Baby Girls Name Inspired by Mahagauri: महागौरी से प्रेरित लड़कियों के नाम

Baby Girls Name Inspired by Mahagauri
Baby Girls Name Inspired by Mahagauri (Source: Social Media)

1. गौरी – जिसका वर्ण गोरा और पवित्र हो
2. महागौरी – महान सौभाग्य देने वाली
3. श्वेता – सफेद या शुद्ध (देवी का वर्ण)
4. रुद्राणी – भगवान रुद्र (शिव) की पत्नी
5. भवानी – संसार की जननी
6. शिवा – भगवान शिव की शक्ति
7. शाम्भवी – शंभू (शिव) की अर्धांगिनी
8. पार्वती – पर्वतराज हिमालय की पुत्री
9. अम्बिका – जगत माता
10. सती – अग्नि के समान पवित्र
11. निर्मला – जो बिल्कुल साफ और शुद्ध हो
12. पावनी – पवित्र करने वाली

13. शुभा – मंगलकारी या शुभ
14. सौम्या – शांत और कोमल स्वभाव वाली
15. अनन्ता – जिसका कोई अंत न हो
16. अमोघा – निष्फल न होने वाली (आशीर्वाद देने वाली)
17. शान्ति – अमन और सुकून का प्रतीक
18. विमला – स्वच्छ और बेदाग
19. कात्यायनी – देवी का एक शक्तिशाली स्वरूप
20. ईश्वरी – परम शक्ति
21. आद्या – पहली शक्ति

22. इशानी – भगवान शिव के करीब (देवी पार्वती)
23. गौतमी – प्रबुद्ध या ज्ञान देने वाली
24. नव्या – नई या आधुनिक (नया स्वरूप)
25. ओजस्वी – तेज और ऊर्जा से भरपूर
26. साध्वी – तपस्विनी या धार्मिक
27. तन्वी – सुंदर और नाजुक
28. वरदा – वरदान देने वाली
29. अक्षिता – जिसे मिटाया न जा सके
30. धृति – धैर्य और साहस
31. कल्याणी – सबका कल्याण करने वाली
32. त्रिनेत्रा – तीन आँखों वाली (ज्ञान का प्रतीक)
33. सर्वमंगला – सभी मंगलों की मंगल
34. हेमवती – सोने जैसी चमक वाली (हिमालय की पुत्री)
35. गिरिजा – पर्वत से जन्मी
36. मृदुला – कोमल हृदय वाली

37. नित्या – अविनाशी या शाश्वत
38. प्रसन्ना – हमेशा खुश रहने वाली
39. शक्ति – सामर्थ्य और बल का स्वरूप
40. मृणालिनी – कमल के समान कोमल
41. श्वेतम्बरी – सफेद वस्त्र धारण करने वाली
42. योगिनी – योग और ध्यान में लीन रहने वाली

Also Read: 2026 के सबसे Trendy और Modern Baby Names! अपने लाडले या लाडली के लिए चुनें अर्थ वाले ये 30+ नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।