इस नवरात्रि अगर आपके घर में भी छोटी बच्ची का जन्म होने वाला है, तो जरूर आप उसके लिए प्यारे से नाम की तलाश कर रहे होंगे। नवरात्रि में जन्मी कन्याओं को देवी का रुप माना जाता है, इसलिए माता-पिता उसे ऐसा नाम देना चाहते हैं, जो उसे देवी से जोड़े रखे, तो अब आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां सबसे प्यारे माता महागौरी से जुड़ा नाम दिखा रहे हैं, जो आपको बेहद पसंद आएगा। आइए इस लिस्ट में नाम के साथ-साथ इनके अर्थ भी देखते हैं।
माता महागौरी से प्रेरित 30+ बच्चों के नाम

1. महागौरी (Mahagauri) – अत्यधिक श्वेत या कांतिवान, दुर्गा का आठवां रूप।
2. श्वेता (Shweta) – सफेद, शुद्ध या प्रकाशमान।
3. चंद्रकान्ता (Chandrakanta) – चंद्रमा की प्रिय या चंद्रमा के समान सुंदर।
4. वरदायिनी (Varadayani) – वरदान और आशीर्वाद देने वाली।
5. त्रिशूलिनी (Trishulini) – त्रिशूल धारण करने वाली।
6. अपर्णा (Aparna) – तपस्या के दौरान पत्तियां भी न खाने वाली।
7. भवानी (Bhavani) – जीवन देने वाली देवी पार्वती।
8. मंगला (Mangala) – शुभ या सौभाग्य प्रदान करने वाली।
9. शुभकारी (Shubhakari) – कल्याण और शुभता लाने वाली।
10. शाम्भवी (Shambhavi) – भगवान शंभू (शिव) की प्रिय।
11. गिरिजा (Girija) – पर्वत (हिमालय) की पुत्री।
12. उमा (Uma) – देवी पार्वती का एक अन्य नाम।
13. अपराजिता (Aparajita) – जिसे कभी हराया न जा सके, अजय।
14. कल्याणी (Kalyani) – शुभ, श्रेष्ठ या सुख लाने वाली।
15. वृषारूढा (Vrisharudha) – बैल की सवारी करने वाली।
16. शान्ता (Shanta) – शांत और संयमित।
17. सर्वाङ्गा (Sarvanga) – सभी अंगों और गुणों से परिपूर्ण।
18. दिव्या (Divya) – दिव्य, अलौकिक या तेजस्वी।
19. तेजस्विनी (Tejaswini) – कांतिवान या चमकने वाली।
20. अक्षया (Akshaya) – कभी न नष्ट होने वाली, शाश्वत।
21. पवित्रा (Pavitra) – शुद्ध या पवित्र।
22. अनघा (Anagha) – निष्कलंक या पापरहित।
23. आराध्या (Aaradhya) – जिसकी पूजा की जाए या जो वंदनीय हो।
24. स्तुति (Stuti) – प्रशंसा या प्रार्थना।
25. अर्चना (Archana) – पूजा या वंदना।
26. सिद्धिदात्री (Siddhidatri) – सफलता और सिद्धियां प्रदान करने वाली।
27. सर्वमंगला (Sarva Mangala) – सभी का मंगल करने वाली।
28. त्र्यम्बिका (Triambika) – तीनों लोकों की माता।
29. ललिता (Lalita) – सुंदर, आकर्षक और मनोहर।
30. गौरी (Gauri) – गोरे रंग वाली या देदीप्यमान।
31. महामाया (Mahamaya) – सर्वोच्च मातृशक्ति या माया।


Download Android App
Download iOS App




