नवरात्रि देवी दुर्गा और उनके अलग-अलग रूपों के रूप में दिव्य नारी शक्ति का उत्सव मनाने वाला एक पावन नौ दिनों का त्योहार होता है। इस शुभ समय के दौरान जन्मे बच्चे का नाम देवियों या पवित्र रूपों से रखना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। यहां नवरात्रि और मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों से प्रेरित, लड़कों और लड़कियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 30+ से ज्यादा सुंदर और अर्थपूर्ण नाम दिए गए हैं, जो आपकी बेटी को एक अलग पहचान दे सकते हैं।
देवी दुर्गा और नवरात्रि से प्रेरित लड़कियों के नाम

- शैलपुत्री (Shailputri) – पर्वतों की पुत्री; नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाने वाली देवी का प्रथम रूप।
- ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini) – तपस्या का आचरण करने वाली; देवी का दूसरा रूप।
- चंद्रघंटा (Chandraghanta) – जिसके मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्रमा है; देवी का तीसरा रूप।
- कूष्मांडा (Kushmanda) – ब्रह्मांड की रचना करने वाली; देवी का चौथा रूप।
- स्कंदमाता (Skandmata) – भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता; देवी का पांचवां रूप।
- कात्यायनी (Katyayani) – महर्षि कात्यायन की पुत्री और योद्धा देवी; छठा रूप।
- कालरात्रि (Kalratri) – अंधकार का नाश करने वाली देवी; सातवां रूप।
- महागौरी (Mahagauri) – अत्यंत पवित्र और श्वेत कांति वाली; आठवां रूप।
- सिद्धिदात्री (Siddhidatri) – सभी प्रकार की सिद्धियों और वरदानों को देने वाली; नौवां रूप।
- आद्या (Aadhya) – प्रथम शक्ति, ब्रह्मांड की मूल ऊर्जा।
- दुर्गा (Durga) – जिसे जीता न जा सके, पराक्रमी और रक्षक।
- अंबिका (Ambika) – देवी पार्वती का एक नाम, जगन्माता।
- नविका (Navika) – नया, ताज़ा, नए युग की शुरुआत।
- स्तुति (Stuti) – भगवान की प्रार्थना या प्रशंसा।
- वांण्या (Vanya) – ईश्वर का उपहार, प्रकृति की देवी।
- त्रिशा (Trisha) – ज्ञान की प्यास, पवित्र ज्योति।
- श्रुति (Shruti) – वेदों का ज्ञान, मधुर ध्वनि।
- बालक (लड़कों) के नाम – शुभ और शक्ति से प्रेरित
- शक्ति (Shakti) – दिव्य ऊर्जा, सामर्थ्य और बल।
- रुद्र (Rudra) – भगवान शिव का एक नाम।
- कार्तिकेय (Kartikeya) – देवी दुर्गा और शिव के पुत्र, युद्ध के देवता।
- ईशान (Ishaan) – भगवान शिव का एक रूप, सूर्य की दिशा।
- तेजस (Tejas) – चमक, कांति और दिव्य ऊर्जा।
- नवीन (Navin) – नया और तरोताज़ा, नई शुरुआत का प्रतीक।
- प्रथम (Pratham) – पहला, नवरात्रि के आरंभ का प्रतीक।
- अभय (Abhay) – निडर, भय से मुक्त।
- वेदांत (Vedant) – परम ज्ञान, वेदों का सार।
- अद्वैत (Advait) – जिसके समान कोई दूसरा न हो, अनोखा।
- देव (Dev) – दिव्य, ईश्वर का अंश।
- ओंकार (Omkar) – पवित्र ध्वनि ‘ॐ’ का रूप।
- युग (Yug) – एक नया काल या दौर।


Download Android App
Download iOS App




