Uttrakhand News : अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, कथित VIP प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर तथा दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में आज हल्द्वानी युवा कांग्रेस द्वारा शव यात्रा निकाली गई।
जिलाध्यक्ष सुमित कुमार यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुध पार्क तिकोनिया से SDM कार्यालय हल्द्वानी तक यह शव यात्रा निकाली।
प्रदर्शन के दौरान रखी गई प्रमुख मांगें:
1. अंकिता भंडारी मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित न्याय दिया जाए।
2. कथित VIP का नाम सार्वजनिक किया जाए।
3. दुष्यंत कुमार गौतम को तत्काल राज्यपाल के पद से हटाया जाए, जब तक इस प्रकरण में स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि “उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए। पहाड़ की बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। एक तरफ पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है, दूसरी तरफ विवादों से जुड़े नामों को संवैधानिक पद दिए जा रहे हैं, जो न्याय की भावना के खिलाफ है।”
शव यात्रा में सुमित कुमार जिला अध्यक्ष हल्द्वानी , भानु कबाडलवाल प्रदेश महासचिव, अमन कुरेशी जिला महासचिव, मेहुल शाह छात्र संघ प्रत्याशी NSUI, मयंक गोस्वामी , शाकिर प्रधान , उमेश जोशी ब्लॉक अध्यक्ष, सुजल सचिन तथा अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



