Aaj Ka Rashifal 17 Octorber 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Summary :

Aaj Ka Rashifal 17 Octorber 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 17 Octorber आपके लिए कैसा रहेगा : – आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 17 Octorber 2026 1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल) युवा वर्ग को अनुसंधान संबंधी कार्यों…

Aaj Ka Rashifal 17 Octorber 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें।

तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 17 Octorber आपके लिए कैसा रहेगा : –

आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 17 Octorber 2026

1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)

युवा वर्ग को अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके निर्णय उत्तम रहेंगे। स्वयं के साथ-साथ परिवारजनों का भी मनोबल बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति की संगत से दूर रहें।

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)

व्यवसाय संबंधी छोटी-मोटी गल​तियां होती रहती हैं उससे सीख लेकर आगे बढ़ों। घर का माहौल खुशनुमा रहने से आपको मानसिक राहत मिलेगी। किसी महिला मित्र से संबंध मित्रता तक ही सीमित रखें।

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)

नौकरी पेशा व्यक्ति को किसी प्रोजेक्ट पर कार्य हेतु विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अंजान व्यक्ति से जरुरत से अधिक मेल-मिलाप न बढ़ाएं। व्यवसाय संबंधी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। धैर्य बनाए रखें।

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)

आज अपने रुचिपूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ आपसी तालमेल मधुर बना रहेगा। वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। विवेक पूर्ण तरीके से कार्य करें।

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)

कारोबार में तरक्की होगी। किसी मोटी पार्टी द्वारा बड़ा आर्डर मिल सकता है। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें। नजदीकी लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी।

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)

महिलाएं किसी पड़ोसी के यहां मांगलिक कार्य में सम्मलित हो सकती हैं। आनन्द की अनुकूति होगी। विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा के लिए किसी शै​िक्षक संस्था में दाखिला ले सकते हैं।

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

भवन-निर्माण संबंधी कार्य का शुभारम्भ कर सकते हैं। व्यस्तता बढ़ जाएगी। आपके अधिकतर कार्य फोन काल्स के माध्यम से पूर्ण हो जाएंगे। सहयोगी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। वाहनादि से सावधान रहें। चोट लगने का भय है।

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

आज परिवार में रिश्तेदारों के आने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। आय के सा​थ-साथ व्यय की अ​धिकता बनी रहेगी। व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। रुके हुए पैसे वापस आने से आ​​र्थिक स्थिति और अधिक ब​हतर हो जाएगी।

9. धनु राशि का राशिफल  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

समयानुसार अपने व्यवहार में लचीलापन लाना अवश्यक है। विद्यार्थी वर्ग सोशल मीडिया पर समय व्यर्थ में न गवाएं। अफवाह भरी बातों पर ध्यान न दें। राजकीय सेवा क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के योग हैं।

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)

संतान के करियर संबंधी काेई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता भरा वातावरण रहेगा। आज के दिन यात्रादि स्थगित कर दें। कोर्ट-​कचहरी संबंधी मामलों में रा​हत मिलने से खुशी मिलेगी। अंजान व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)

बिजली विभाग के कर्मचारी कार्यस्थल पर जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से कार्य करें। लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। परिवार में माता-पिता अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से बातचीत कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)

आज परिवार में ​किसी सदस्य के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन हो सकता है। मित्र के साथ मनोरंजन पूर्ण समय व्य​तीत होगा। प्रेमी-युगल प्रेम संबंधों के चक्कर में अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण आर्थिक, स्वास्थ्य या व्यक्तिगत निर्णय के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है।

तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…

Rahul Kumar Rawat