Botanical and Earthy Baby Names: बच्चों के लिए प्रकृति से प्रेरित मॉडर्न नाम, जो आपके बच्चे को रखेंगे पेड़-पौधों, फूलों और धरती से जैसे हरे-भरे

Summary :

अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए मॉडर्न नामों की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको ट्रेंड में चल कुछ ऐसे नामों के बारे में बताएंगे, जो आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे। कुछ नाम ऐसे भी होते हैं, जो सुनने में मॉडर्न तो लगते ही हैं साथ ही उनका मतलब भी क़ाफी ज्यादा गहरा और शांत होता है। यही वजह है कि प्रकृति, पेड़-पौधों, फूलों और धरती से जुड़े नाम लोगों को काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, नेचर से जुड़े बच्चों के नामों की लिस्ट…

अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए मॉडर्न नामों की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको ट्रेंड में चल कुछ ऐसे नामों के बारे में बताएंगे, जो आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे। कुछ नाम ऐसे भी होते हैं, जो सुनने में मॉडर्न तो लगते ही हैं साथ ही उनका मतलब भी क़ाफी ज्यादा गहरा और शांत होता है। यही वजह है कि प्रकृति, पेड़-पौधों, फूलों और धरती से जुड़े नाम लोगों को काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, नेचर से जुड़े बच्चों के नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।

Botanical and Earthy से प्रेरित नाम

Botanical and Earthy baby name in hindi
Botanical and Earthy baby name in hindi (Source: Social Media)
  • पल्लव – नई कोमल पत्ती
  • अवनि – पृथ्वी
  • तुलसी – पवित्र पौधा
  • कियारा – पौधों की छोटी क्यारी या साफ रोशनी
  • मल्हार – वर्षा ऋतु का एक राग
  • केसर – कीमती मसाला
  • चंदन – सुगंधित लकड़ी
  • कुसुम – फूल
  • जूही – एक चमेली जैसा छोटा सफेद फूल
  • कलिका – फूल की कली
  • अरण्य – हरा-भरा जंगल
  • वनराज – जंगल का राजा
  • कमल – कीचड़ में खिलने वाला सुंदर फूल
  • पारिजात – स्वर्ग का एक दिव्य फूल
  • पलाश – लाल रंग के खूबसूरत फूलों वाला पेड़
  • मंजरी – आम के पेड़ का बौर या तुलसी के छोटे फूल

पृथ्वी और प्रकृति से प्रेरित नाम

  • भूमि – धरती
  • क्षितिज – जहाँ धरती और आकाश मिलते हैं
  • वसुधा – धन-धान्य देने वाली पृथ्वी
  • इला – पृथ्वी या पानी
  • धरा – लगातार थामे रखने वाली पृथ्वी
  • मृदा – उपजाऊ मिट्टी
  • मेघ – पानी से भरे बादल
  • वृष्टि – जीवन देने वाली बारिश
  • अम्बर – अनंत आकाश
  • पवन – बहती हवा
  • शैल – मजबूत पर्वत या चट्टान
  • सागर – विशाल समुद्र
  • झरना – पहाड़ों से बहता जलप्रपात
  • नदी – बहती हुई जलधारा
  • तरु – छायादार पेड़
  • कनक – सोना या गेहूं की सुनहरी फसल
  • प्रकृति – कुदरत

Also Read: Four Letter Baby Names in Hindi: न्यू बॉर्न बेबी के लिए बेस्ट रहेंगे ये छोटे और प्यारे नाम, बोलने में हैं बेहद आसान और मतलब भी है खास

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।