Ganesha-Inspired Baby Boy Names: भगवान गणेश के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम, देखें सबसे सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की सूची

Summary :

अगर आप अपने बच्चे को बहुत ज्यादा शक्तिशाली बनाना चाहते हैं, तो जरूर आप उसके लिए किसी ऐसे नाम के तलाश में होंगे, जो उसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। ऐसे अगर आप भी अपने बेटे का धार्मिक और भगवान से जुड़ा नाम रखना चाहते हैं, तो बजरंग बली के ये नाम आपको जरूर पसंद आएंगे। नाम व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव डालता है, इसलिए जब भी बच्चे के लिए नाम ढूंढा जाता है, तो उससे पहले पंडित या किसी महान योद्धा से जरूर पूछा जाता है। ऐसे में आइए नाम…

अगर आप अपने बच्चे को बहुत ज्यादा शक्तिशाली बनाना चाहते हैं, तो जरूर आप उसके लिए किसी ऐसे नाम के तलाश में होंगे, जो उसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। ऐसे अगर आप भी अपने बेटे का धार्मिक और भगवान से जुड़ा नाम रखना चाहते हैं, तो बजरंग बली के ये नाम आपको जरूर पसंद आएंगे। नाम व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव डालता है, इसलिए जब भी बच्चे के लिए नाम ढूंढा जाता है, तो उससे पहले पंडित या किसी महान योद्धा से जरूर पूछा जाता है। ऐसे में आइए नाम और उनके अर्थ की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

भगवान गणेश से प्रेरित सुंदर लड़कों के नाम

Ganesh Ji Inspired Baby Boy Names
Ganesh Ji Inspired Baby Boy Names (Source: social media)
  • अवनीश – पृथ्वी के स्वामी
  • अनव – मानवीय और दयालु
  • अथर्व – गणेश जी का एक नाम; ज्ञान के वेद से जुड़ा
  • अद्विक – अद्वितीय, जिसके जैसा कोई न हो
  • अमेय – असीम, जिसकी कोई सीमा न हो
  • बोधि – परम ज्ञान, प्रबुद्ध
  • दुर्वांक – गणेश जी की प्रिय दूर्वा घास से संबंधित
  • द्विज – प्रबुद्ध, ज्ञान में नया जन्म लेने वाला
  • एकक्ष – एकाग्र, एकदंत गणेश जी का रूप
  • ईशान – भगवान शिव और गणेश का अंश, ईश्वर
  • गौरांश – माता पार्वती (गौरी) का अंश
  • हेरम्ब – शांत और रक्षक नेता
  • इभानन – हाथी के मुख वाले
  • काव्यान – बुद्धिमान, ज्ञानी
  • लंबकर्ण – बड़े कानों वाले, जो सबकी प्रार्थना सुनते हैं
  • मनोमय – दिलों को जीतने वाले
  • निर्भय – निडर, भयमुक्त
  • ओंकार – ओंकार स्वरूप, ब्रह्मांड की पहली ध्वनि
  • पारिन – कृपा से भरे हुए, गणेश जी का नाम
  • प्रग्णय – अत्यंत बुद्धिमान
  • ऋद्धिहान – समृद्धि और रिद्धि लाने वाले
  • रुद्रांश – भगवान शिव का अंश
  • शुभ – मंगलकारी, पवित्र
  • सिद्धेश – सिद्धियों के स्वामी, सफलता देने वाले
  • स्कंदगुरु – भगवान कार्तिकेय (स्कंद) के गुरु
  • विघ्नेश – विघ्नों और बाधाओं को हरने वाले
  • विकट – बुराई के खिलाफ विशाल और शक्तिशाली
  • विनायक – सर्वोपरि नेता, बाधा विनाशक
  • विराज – दीप्तिमान, राजा की तरह चमकने वाला
  • विश्वध्रक – पूरे ब्रह्मांड को धारण करने वाले
  • याज्ञिक – पवित्र अनुष्ठान या यज्ञ करने वाले

Also Read: गणेश चतुर्थी पर घर आई है नन्हीं खुशी? अपने लाडले को दें बप्पा का यह अनोखा नाम, यहां देखें बेस्ट नामों की लिस्ट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।