Modern Sanskriti Trending Baby Names: भारत में जब बच्चे का जन्म होता है, तो उसे लोग भगवान का स्वरुप मानते हैं। माना जाता है कि बच्चे का जन्म बड़े सौभाग्य से होता है, क्योंकि ये समय माता-पिता के लिए किसी सपने से कम नहीं होता है। ऐसे में अगर बात करें, आजकल बच्चे का नाम ढूंढने कि तो ये एक बेहद मुश्किल काम होता है, क्योंकि नाम व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है, इसलिए पेरेंट्स को सबसे अलग और मॉडर्न नाम पसंद होता है। आइए नामों की लिस्ट और उनके अर्थ देखते हैं।
मॉडर्न संस्कृति से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
- अद्विक (Advik) – अद्वितीय, जिसके समान कोई दूसरा न हो
- अहान (Ahaan) – भोर, सूर्य की पहली किरण
- अथर्व (Atharv) – भगवान गणेश, वेदों का ज्ञान
- देवांश (Devansh) – ईश्वर का अंश, दिव्य भाग
- कियान (Kiaan) – ईश्वर की कृपा, प्राचीन राजा
- काव्यांश (Kavyansh) – कविता का अंश, कलात्मक आत्मा
- निवान (Nivaan) – पवित्र, परम मोक्ष
- रेयांश (Reyansh) – प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश
- शिवांश (Shivansh) – भगवान शिव का अंश
- विहान (Vihaan) – सुबह का उजाला, नया सवेरा
- विवान (Vivaan) – ऊर्जा से भरपूर, सुबह की किरणें
- वेदांत (Vedant) – वेदों का अंतिम ज्ञान
- व्यान (Vyan) – जीवन की मुख्य ऊर्जा, प्राण वायु
- युवान (Yuvan) – युवा, भगवान शिव का एक रूप
- ज़िवान (Zivaan) – जीवंत, ईश्वर का उपहार
- ओजस (Ojas) – तेज, जीवन शक्ति
- तनिष (Tanish) – महत्वाकांक्षा, गहना
- क्रियांश (Kriyansh) – दिव्य कर्म का अंश
लड़कियों के नाम
- आद्या (Aadhya) – प्रथम शक्ति, देवी दुर्गा
- आरना (Aarna) – देवी लक्ष्मी, जल की लहर
- आरोही (Aarohi) – संगीत का सुर, प्रगति
- आश्वी (Aashvi) – धन्य, विजयी
- अनन्या (Ananya) – बेजोड़, अद्वितीय
- अन्विका (Anvika) – शक्तिशाली, पूर्ण
- अवनी (Avni) – वसुंधरा, धरती माता
- धृति (Dhriti) – धैर्य, साहस
- इधिका (Idhika) – देवी पार्वती, पृथ्वी
- इरा (Ira) – देवी सरस्वती, ज्ञान
- काव्या (Kavya) – कविता, कलात्मक रचना
- नव्या (Navya) – नई, प्रशंसा के योग्य
- पृषा (Prisha) – प्रिय, ईश्वर का उपहार
- सान्वी (Saanvi) – देवी लक्ष्मी
- सीया (Siya) – देवी सीता, चांदनी
- वाण्या (Vanya) – ईश्वर का सुंदर उपहार
- मायरा (Myra) – मिठास, प्रिय
- सियोना (Siyona) – सुंदर, सुरम्य


Download Android App
Download iOS App




