आजकल जनरेशन इतनी बदल चुका है कि लोग आज के समय में अपने बच्चों के लिए प्यारा और क्यूट सा नाम ही रखना पसंद करते हैं। भारत में न्यू-एज मॉडर्न और यूनिक बच्चों के नाम का चलन तेजी से बदल रहा है। माता-पिता छोटे, मीनिंगफुल नाम ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है या होने वाला है, तो जरूर आप उसके लिए सबसे हटकर नाम ढूंढ रहे होंगे, तो चलिए यहां नामों के साथ-साथ उनके अर्थ भी देखते हैं।
नए ज़माने के भारतीय बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
- आरव (Aarav) – शांत, समझदार
- अद्विक (Advik) – अनोखा, जिसके जैसा कोई न हो
- अनय (Anay) – पवित्र, भगवान गणेश का एक नाम
- रेयांश (Reyansh) – रोशनी की किरण, भगवान विष्णु का अंश
- कबीर (Kabir) – महान, प्रसिद्ध संत का नाम
- विवान (Vivaan) – जीवन से भरपूर, सुबह की सूरज की किरणें
- युवान (Yuvaan) – युवा, स्वस्थ, भगवान शिव
- अगस्त्य (Agastya) – एक प्राचीन ऋषि का नाम
- वेद (Ved) – पवित्र ज्ञान
- कियान (Kiaan) – ईश्वर की कृपा, राजा
- देवांश (Devansh) – ईश्वर का अंश
- ईशान (Ishaan) – भगवान शिव, सूर्य
- निर्वाण (Nirvaan) – परम सुख, मोक्ष
- ज़यान (Zayan) – उज्ज्वल, सुंदर
- अव्यान (Avyan) – पूर्ण, भगवान विष्णु का नाम
लड़कियों के नाम
- अनन्या (Ananya) – अतुलनीय, अद्वितीय
- अमाइरा (Amaira) – हमेशा सुंदर, राजकुमारी
- अवनी (Avni) – पृथ्वी
- शनाया (Shanaya) – सूर्य की पहली किरण
- इनाया (Inaya) – देखभाल, ईश्वर का उपहार
- कियारा (Kiara) – उज्ज्वल, स्पष्ट, प्रकाश
- मायरा (Myra) – प्रिय, मिठास
- नायरा (Nyra) – गुलाब, देवी सरस्वती का सौंदर्य
- तारा (Tara) – सितारा
- आद्या (Aadhya) – प्रथम शक्ति, देवी पार्वती
- अन्वी (Anvi) – देवी लक्ष्मी का एक नाम
- ईशा (Isha) – देवी पार्वती, पवित्रता
- रिया (Riya) – गायिका, सुरुचिपूर्ण
- नव्या (Navya) – नई, प्रशंसा के योग्य
- वान्या (Vanya) – ईश्वर का दयालु उपहार



Download Android App
Download iOS App




