Pune News : पुणे के एआईएसएसएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शनिवार को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जहां लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्राओं के लिए “बी लाउड, बी प्राउड” का नारा दिया, वहीं छात्राओं ने भी खुलकर अपनी शिकायतों, समस्याओं व चुनौतियों के बारे में बात की। 15 हजार छात्राओं की भीड़ ने इस दौरान जहां राहुल गांधी को अपनी उम्मीद बताया, वही सरकार की कार्यशैली के प्रति अपनी नाराजगी का भी खुलकर इजहार किया।केवल छात्राओं से बातचीत के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी भी पूरी रौ में दिखे और मनुस्मृति से लेकर महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार की खुलकर आलोचना की।
कार्यक्रम के दौरान इस मंच से महिला सुरक्षा के मुद्दे की भी गूंज सुनाई दी। इस दौरान छात्राओं ने सरकारी व्यवस्था की कमियां गिनाने से लेकर अपनी रोजाना की जिंदगी में सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने करियर के रास्ते में खड़ी बाधाओं और ऑनलाइन स्टाकिंग का मुद्दा भी उठाया।
घर से एक महीने बाहर रहने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए कहा जाता है
कार्यक्रम के दौरान एक लड़की ने राहुल गांधी से कहा कि मैं जो आपको बता रही हूं, उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। लड़की ने बताया कि जब भी कभी वह अपने घर गढ़चिरौली में एक महीने से ज्यादा घर के लिए जाते हैं तो लौटने पर हमसे प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने कहा जाता है। प्रशासन से जब हम पूछते हैं कि यह क्यों किया जा रहा है तो हमसे कहा जाता है कि आप इतने दिन बाहर रहीं कहीं आपको जानलेवा बीमारी तो नहीं हो गई।
वहीं, एक लड़की ने कहा कि जब देश के लिए ओलंपिक में मेडल लाने वाली लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले बरी हो गए तो मैं तो एक आम लड़की हूं, मैं कहां तक लड़ सकती हूं। वहीं, एक लड़की ने राहुल को बताया कि जब मैं अपने आपको देखती हूं कि तो मैं जानती हूं कि मैं एक इंसान हूं। मुझे गुस्सा आता है जब मुझे ये सब झेलना पड़ता है कि लोग मुझसे कहते हैं कि तुम तो एक महिला हो।
छात्राओं ने ऑनलाइन सुरक्षा का उठाया मुद्दा
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने राहुल गांधी के सामने ऑनलाइन ट्रोलिंग का मुद्दा उठाया और कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना पर उन्हें ऑनलाइन गालियां दी जाती हैं और उनके चरित्र पर सवाल उठाए जाते हैं। छात्राओं ने राहुल को बताया कि आजकल सरकार की आलोचना करने पर आपको देश विरोधी और चरित्रहीन घोषित करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाता है।
राहुल ने शर्ट पर लगाया गर्ल पावर बैज
राहुल ने अपने भाषण के दौरान महिलाओं और छात्राओं को मंच पर बुलाकर उनकी समस्याओं को लोगों के साथ साझा करने को भी कहा। अपनी शर्ट पर गर्ल पावर का बैज लगाए राहुल गांधी ने इस देश में सिर्फ आठ प्रतिशत महिलाओं के पास इंडिपेंडेंटली ओन्ड प्रॉपर्टी है।
इसके अलावा राहुल ने टू वे कम्युनिकेशन करते हुए मंच पर एक महिला से पूछा है कि एक आदमी को किसी महिला को कंट्रोल क्यों करना चाहिए हैं। क्या आप ये महसूस करती हैं कि एक आदमी पितृसत्ता के तहत आपको कंट्रोल करना चाहते हैं। इस पर महिला ने जवाब दिया है कि लोग मुझसे कहते हैं कि तुम तो एक महिला हो। मुझे यह कहा जाता है, तुम तो लड़की हो सुंदर हो, कोई भी शादी कर लेगा।
राहुल ने छात्राओं से क्या कहा ?
-पिंजरा तोड़ दो।
– महिलाएं भारत की सबसे बड़ी ताकत
– बेटी, पत्नी या मां होना ही आपकी एकमात्र पहचान नहीं- आपकी अपनी पहचान है।



Download Android App
Download iOS App






