Pune News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। राहुल ने कहा कि पिता, पति और बेटे से आपका रिश्ता है, लेकिन आपकी पहचान उनसे नहीं है। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति कहती है लड़की पिता, पति, बच्चों की संपत्ति है। यह शर्मनाक, महिलाओं को आजाद होना चाहिए। वे किसी पर आश्रित नहीं हैं। जिनमें पैदा होते ही हत्या, शारीरिक अत्याचार और आर्थिक पाबंदियां शामिल हैं।
राहुल ने कहा कि हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए जहां लड़कों को तो पूरी आजादी है लेकिन लड़की को पिंजरे में कैद रखा जाता है। राहुल ने कहा कि जंतर मंतर में गालियां लड़कों ने भी दी और लड़कियों ने भी दी लेकिन कल्चरल शॉक वाली टिप्पणी केवल लड़कियों के गाली देने पर ही आई।
महिलाएं स्वभाव से संवेदनशील और दयालु: राहुल
छात्राओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महिलाएं स्वभाव से पुरुषों की तुलना में अधिक संवेदनशील, सौम्य, दयालु और दूरदर्शी होती हैं। और इसीलिए मेरा मूल रूप से मानना है कि भारत की महिलाएं देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। जब भी मैं किसी पुरुष से बात करता हूं, तो महिलाओं को तीन श्रेणियों में रखा जाता है।
उन्हें बेटी, पत्नी या मां के रूप में देखा जाता है। अब, पत्नी, बेटी या मां के रूप में देखे जाने में कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन यह आपकी एकमात्र पहचान नहीं हो सकती। ऐसा नहीं हो सकता कि हमारे पास शानदार महिलाएं हों जो बेहद दिलचस्प और अलग-अलग काम कर रही हों, जो पेशेवर हों, खिलाड़ी हों, कई तरह के काम करती हों, और फिर भी हमारे पुरुषों द्वारा उन्हें केवल इन्हीं तीन रूपों में पहचाना जाए।
मनुस्मृति पर साधा निशाना
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मनुस्मृति के अनुसार बचपन में महिला अपने पिता की होती है। जवानी में वह अपने पति की होती है। पति की मृत्यु के बाद वह अपने बेटों की होती है। महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए और यही मनुस्मृति का सीधा उद्धरण है और ये शब्द शर्मनाक हैं।
मनुस्मृति कहती है कि महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए। लेकिन मेरा मानना है कि इस देश की सबसे बड़ी ताकत यह है कि हमारी महिलाएं स्वतंत्र हों, अपने लिए खड़ी हों और खुद पर भरोसा रखें। पिता, भाई, पति या बेटे के साथ आपके रिश्ते हो सकते हैं, लेकिन आप उनकी संपत्ति नहीं हैं।



Download Android App
Download iOS App





