Naraina: 1,000 रूपये के लिए दंपती ने बेटे संग की हत्या

Summary :

West District Crime News : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नारायणा थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी एफआईआर दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नारायणा निवासी राजिंदर कुमार उर्फ अन्नू (59), उसकी पत्नी कामिनी मुखर्जी (50) और बेटे लक्ष माखीजा (28) के रूप में हुई है। महज 1,000 से 1,500 रुपये के किराये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम के इफ्को चौक से ईको में बैठे युवक और चालक के बीच किराये को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद…

West District Crime News : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नारायणा थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी एफआईआर दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नारायणा निवासी राजिंदर कुमार उर्फ अन्नू (59), उसकी पत्नी कामिनी मुखर्जी (50) और बेटे लक्ष माखीजा (28) के रूप में हुई है। महज 1,000 से 1,500 रुपये के किराये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली।

पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम के इफ्को चौक से ईको में बैठे युवक और चालक के बीच किराये को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने ईंट और मिट्टी के बर्तन जैसी वस्तु से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे को मौके पर बुलाया और मृतक के कपड़े व जूते छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मारुति ईको, मृतक के कपड़े और जूते बरामद किए हैं।

डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि आरोपियों को एसीपी इंद्रराज मीणा की देखरेख में एसएचओ धर्मेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर सचिन मान के नेतृत्व में एसआई धर्मेंद्र, एएसआई शौकत अली, हेड कांस्टेबल कुलदीप, अशोक कुमार, मनोज, , सागरमल, कांस्टेबल रिंकू, कांस्टेबल हरि राम और महिला कांस्टेबल अर्चना, प्राची की टीम ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को नारायणा विहार के सी-ब्लॉक में सेवा भारती एनजीओ की दीवार के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को करीब 30 से 35 वर्षीय युवक नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला। उसके सिर के दाहिने हिस्से पर गहरी चोट और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। पास में ईंट और मिट्टी के बर्तन जैसी वस्तु के टुकड़े भी मिले थे। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। उसके बाएं हाथ पर दिल के आकार का टैटू बना था, जिस पर ‘आनंद’ और ‘रितु’ नाम लिखा था। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके का निरीक्षण किया। शव को डीडीयू अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच

मामला ब्लाइंड होने के कारण पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 500 फुटेज का विश्लेषण करने के बाद एक संदिग्ध मारुति ईको का पता चला। फुटेज के जरिए वाहन का रूट ट्रेस किया गया और पुलिस राजिंदर कुमार उर्फ अन्नू तक पहुंची।

पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि वह गुरुग्राम के इफ्को चौक से युवक को ईको में लेकर आया था। रास्ते में किराये को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि किराया देने से इनकार करने पर उसने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई

 

 

Sumant Chaudhary