Rare Parvati Inspired Baby Names: 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। इस मौके पर बहुत से लोग अपने घर में पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करेंगे। इसके साथ ही वह व्रत करके शिव जी आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। अगर ऐसे दिनों में आपके घर भी किसी नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है, तो आप उसके लिए क्यूट और प्यारा सा नाम तलाश रहे होंगे, लेकिन आप आपको जगह-जगह भटकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां बच्चों के यूनिक नामों की लिस्ट दिखाएंगे, जिसमें माता पार्वती से प्रेरित नाम भी दिए गए हैं।
पार्वती जी से प्रेरित बच्चों के नाम

1. आद्रिका – पर्वत या दिव्य अप्सरा
2. आश्ना – प्रिय या भक्ति में लीन
3. अखिलांडेश्वरी – पूरे ब्रह्मांड की स्वामिनी
4. अमेया – असीम या जिसकी कोई सीमा न हो
5. अनघा – निष्पाप या पवित्र
6. अन्विता – भक्ति भाव में डूबी हुई
7. अपर्णा – बिना पत्ते खाए तपस्या करने वाली
8. अर्विषा – दिव्य प्रकाश की किरण
9. आर्या – श्रेष्ठ या कुलीन
10. दाक्षायणी – राजा दक्ष की पुत्री
11. देवश्री – देवी की सुंदरता
12. गिरिजा – पर्वत से जन्म लेने वाली
13. हैमवती – हिमालय की बेटी
14. ईशानी – भगवान शिव की शक्ति
15. कामेश्वरी – इच्छाओं की देवी
16. कात्यायनी – पार्वती का एक निर्भीक रूप
17. मृडानी – सुख और शांति देने वाली
18. नागवल्ली – दिव्य लता
19. नित्या – सदा रहने वाली या शाश्वत
20. पद्मगौरी – कमल के समान सुंदर
21. प्रशांता – शांत और निर्मल स्वभाव वाली
22. रुद्राणी – शिव की महाशक्ति
23. शैलजा – पर्वत की पुत्री
24. शिवकामी – शिव की प्रिय
25. श्रीमयी – शुभ और मंगलमयी
26. तारिणी – कष्टों से तारने वाली
27. उमा – शांति, कांति और प्रकाश
28. वामिका – शिव के वाम अंग में रहने वाली
29. वरदा – वरदान देने वाली
30. विधा – सृष्टि की रचना करने वाली
31. विशालाक्षी – बड़ी और सुंदर आंखों वाली


Download Android App
Download iOS App




