भोजपुरी सिनेमा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी रही पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ‘ के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हाल ही में एक शो के दौरान पाखी ने खुलकर माना कि निरहुआ ने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया था। यह बात जैसे ही सामने आई, वहां मौजूद आम्रपाली दुबे का चेहरा देखने लायक था।
“हम सिर्फ दोस्त नहीं थे…” – पाखी का छलका दर्द, आंखों से निकले आंसू

भोजपुरी सिनेमा में 2000 के दशक में पाखी हेगड़े और निरहुआ की जोड़ी सबसे सफल मानी जाती थी। दोनों ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘सात सहेलियां’ और ‘गंगा देवी’ जैसी दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री जितनी शानदार थी, असल जिंदगी में भी उनके रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती थीं।
शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में जब पाखी से पूछा गया कि क्या उनके और निरहुआ के बीच का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल था, तो पाखी ने साफ कहा कि वो सिर्फ दोस्त नहीं थे, बल्कि उससे बहुत बढ़कर थे। जब सीधे पूछा गया कि “क्या निरहुआ ने कभी आपको शादी के लिए प्रपोज किया था?“, तो पाखी कुछ पल शांत रहीं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने रुंधे गले से जवाब दिया- “हां”। पाखी का यह जवाब सुनकर उनके पुराने दिनों का दर्द साफ झलका।
आम्रपाली दुबे हुईं शॉक, निरहुआ के उड़े होश

पाखी हेगड़े का यह बयान सुनते ही वहां बैठी भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे हैरान रह गईं। आम्रपाली के मुंह से सिर्फ इतना निकला, “सीरियसली?“ क्योंकि लंबे समय से आम्रपाली और निरहुआ की नजदीकियां भी चर्चा में रही हैं, ऐसे में पाखी का यह पुराना सच जानकर आम्रपाली काफी उनकंफर्टेबल नजर आईं।
कहानी में नया मोड़ तब आया जब बातचीत के बीच में ही निरहुआ खुद सेट पर पहुंच गए। निरहुआ को देखते ही पाखी अपने जज्बात पर काबू नहीं रख सकीं और रो पड़ीं। निरहुआ ने उन्हें गले लगाया, लेकिन जब एंकर ने निरहुआ से पाखी के प्रपोजल वाले दावे पर सवाल किया, तो निरहुआ बिना कुछ बोले चुपचाप पानी का गिलास उठाकर पीने लगे। निरहुआ के चेहरे की घबराहट और खामोशी ने बिना कहे ही बहुत कुछ बयां कर दिया।
शादीशुदा निरहुआ का अतीत और ‘भोजपुरी बवाल’ में मची हलचल

दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं। ऐसे में गौरतलब है कि पाखी हेगड़े का यह खुलासा कि निरहुआ ने उन्हें शादी का ऑफर दिया था, कई सीरियस सवाल खड़े करता है। क्या निरहुआ उस वक्त पाखी के लिए अपनी गृहस्थी छोड़ने को तैयार थे?
यह पूरी हाई-ड्रामा घटना नए शो ‘भोजपुरी बवाल‘ के दौरान घटी है, जो ब्रॉडकास्ट जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर हो रहा है। इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस दो ग्रुप्स में बंट गए हैं। कुछ लोग पाखी का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ निरहुआ की खामोशी पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि निरहुआ इस पूरे विवाद पर कैमरे के सामने आकर सफाई देते हैं या चुप्पी साधे रखते हैं।
Read More: Raaka Movie Update: क्या Allu Arjun की ‘राका’ में Villain बनेंगे Hollywood Star Will Smith..



Download Android App
Download iOS App




