Monsoon Inspired Baby Girl Names: रिमझिम फुहारों के बीच गूंजी है किलकारी? तो यहां देखें बच्चों के मानसून और प्रकृति से जुड़े प्यारे और मॉडर्न नाम

Summary :

जून का महीना शुरू हो चुका है और मानसून भी आ गया है। ऐसे में अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हो गया है या फिर होने वाला है, तो आप जरूर उसके लिए खूबसूरत नाम की तलाश में होंगे, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां मानसून से जुड़े बच्चों के नाम बताने वाले हैं, जो आपके बच्चे को यूनिक पहचान देंगे। वैसे अगर बात करें व्यक्ति के नाम कि तो इससे ही उसकी पहचान होती है, तो चलिए यहां देखते हैं, नामों की लिस्ट और उनके अर्थ। Monsoon…

जून का महीना शुरू हो चुका है और मानसून भी आ गया है। ऐसे में अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हो गया है या फिर होने वाला है, तो आप जरूर उसके लिए खूबसूरत नाम की तलाश में होंगे, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां मानसून से जुड़े बच्चों के नाम बताने वाले हैं, जो आपके बच्चे को यूनिक पहचान देंगे। वैसे अगर बात करें व्यक्ति के नाम कि तो इससे ही उसकी पहचान होती है, तो चलिए यहां देखते हैं, नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।

Monsoon Inspired Baby Girl Names: बारिश और पानी से प्रेरित बच्चों के नाम

Baby Girl Names in Hindi
Baby Girl Names in Hindi (Source: social media)
  • वर्षा (बारिश)
  • वृष्टि (बारिश की बूंदें)
  • रिमझिम (हल्की फुहार)
  • फुहार (बारिश की हल्की बूंदें)
  • बौछार (बारिश की लहर)
  • बरखा (बारिश)
  • जलजा (पानी से जनमी, देवी लक्ष्मी)
  • नीरजा (कमल का फूल, जो पानी में खिलता है)
  • वारी (पानी)
  • तोया (पानी)
  • अमृता (अमृत जैसा पानी)
  • जलीसा (पानी की रानी)
  • मेघना (बादल)
  • मेघा (बादल)
  • कादंबरी (बादलों की माला)
  • दामिनी (बिजली)
Monsoon Inspired Baby Girl Names
Monsoon Inspired Baby Girl Names (Source: social media)
  • सौदामिनी (चमकती हुई बिजली)
  • चंचला (चमकदार बिजली)
  • विद्युत (बिजली)
  • नवमी (मानसून के समय का एक सुंदर भाव)
  • हरिति (हरियाली)
  • हरितिका (हरा-भरा)
  • प्रकृति (कुदरत)
  • पल्लवी (नए पत्ते जो बारिश में निकलते हैं)
  • नविका (नई, ताज़ा)
  • अवनि (धरती, जो बारिश में महक उठती है)
  • ईशानी (प्रकृति की देवी)
  • महक (बारिश के बाद मिट्टी की सोंधी खुशबू)
  • मृण्मयी (मिट्टी से जुड़ी, महकती हुई)
  • सरिता (नदी, जो मानसून में भर जाती है)
  • तरंगिनी (लहरें)
  • लहरी (लहर)
  • कलोलिनी (कल-कल बहती नदी)
  • निर्झरी (झरना)

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।