Mountain Inspired Baby Names: न्यू बॉर्न बेबी के लिए Best Traditional और Modern Names, जो आपके बच्चे को बनाएंगे पहाड़ों जैसा बुलंद

Summary :

माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम चुनना एक बहुत ही अहम फैसला होता है। आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसके बच्चे का नाम सुनने के साथ-साथ बोलने में भी काफी ज्यादा मधुर हो, इसलिए पेरेंट्स हमेशा ऐसी नाम का चुनाव करते हैं, जिसका मतलब काफी ज्यादा गहरा और सकारात्मक हो। ऐसे में अगर बात करें, आज के मॉडर्न पेरेंट्स कि तो वो अपने बच्चे के लिए सबसे यूनिक नाम की तलाश करते हैं, तो चलिए देर किस बात कि आज हम आपको यहां पहाड़ों से इंस्पायर्ड बच्चों के नाम की लिस्ट और उनके अर्थ दिखा…

माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम चुनना एक बहुत ही अहम फैसला होता है। आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसके बच्चे का नाम सुनने के साथ-साथ बोलने में भी काफी ज्यादा मधुर हो, इसलिए पेरेंट्स हमेशा ऐसी नाम का चुनाव करते हैं, जिसका मतलब काफी ज्यादा गहरा और सकारात्मक हो। ऐसे में अगर बात करें, आज के मॉडर्न पेरेंट्स कि तो वो अपने बच्चे के लिए सबसे यूनिक नाम की तलाश करते हैं, तो चलिए देर किस बात कि आज हम आपको यहां पहाड़ों से इंस्पायर्ड बच्चों के नाम की लिस्ट और उनके अर्थ दिखा रहे हैं, जो आपके बच्चे को सबसे अलग पहचान दिलाने में मदद करेंगे।

यहां देखें बच्चों के Mountain Inspired Names

Boys Names: लड़कों के नाम

1. अचल (Achal) – जो कभी न हिले, अडिग या पर्वत
2. अद्रि (Adri) – पर्वत या चट्टान
3. अद्वैत (Advait) – अनोखा, पर्वतों की विशालता से जुड़ा
4. अमरेश (Amaresh) – पहाड़ों के राजा या भगवान शिव
5. गिरीश / गिरिश (Girish) – पहाड़ों के स्वामी, भगवान शिव
6. गिरिक (Girik) – पहाड़ों में रहने वाले
7. नगेश (Nagesh) – पर्वतों के राजा या हिमालय
8. नागेंद्र (Nagendra) – पर्वतों के राजा
9. हिमांशु (Himanshu) – हिम यानी बर्फ से जुड़ा, चंद्रमा
10. हिमालय (Himalay) – बर्फ का घर, प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला
11. हिमाद्रि (Himadri) – बर्फ की चोटी या हिमालय पर्वत
12. शिखर (Shikhar) – पर्वत की सबसे ऊँची चोटी
13. शैल (Shail) – पर्वत या चट्टान
14. शैलेंद्र (Shailendra) – पर्वतों के राजा
15. तुंग (Tung) – ऊँचा, जो पहाड़ की तरह बुलंद हो

Girls Names: लड़कियों के नाम

18. अद्रिका (Adrika) – छोटा पहाड़ या पर्वत
19. अलका (Alka) – हिमालय में स्थित कुबेर की नगरी
20. अद्रिजा (Adrija) – पहाड़ों से जन्मी, देवी पार्वती
21. गिरिजा (Girija) – पहाड़ों की पुत्री, देवी पार्वती
22. गिरिशा (Girisha) – पहाड़ों की देवी या मां पार्वती
23. हिमानी (Himani) – बर्फ या हिमालय से जुड़ी, देवी पार्वती
24. हिमाक्षी (Himakshi) – बर्फ जैसी सुंदर आँखों वाली
25. मेना (Mena) – पर्वतराज हिमालय की पत्नी
26. निहारिका (Niharika) – पहाड़ों में दिखने वाली धुंध या ओस
27. शिखा (Shikha) – पहाड़ की चोटी
28. शैलजा (Shailaja) – पहाड़ों से उत्पन्न होने वाली, नदी या माता पार्वती
29. शैली (Shaily) – पहाड़ों से जुड़ी या एक सुंदर अंदाज़
30. विंध्या (Vindhya) – विंध्याचल पर्वत श्रृंखला से प्रेरित

Also Read: Star Inspired Baby Names: सितारे की तरह चमकेंगे आपके बच्चे, यहां देखें Girl और Boy के लिए तारों और ब्रह्मांड से जुड़े 30+ यूनिक नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।