घर में बच्चे का आना किसी जश्न से कम नहीं होता है, इस दिन लोग अपने घर को सजाते हैं, इसके साथ ही बैंड-बाजा भी बजवाते हैं, लेकिन इन सब के बाद भी एक सबसे जरूरी ज़िम्मेदारी होती है बच्चे के लिए यूनिक और सबसे खूबसूरत नाम ढूंढना की। आजकल हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम सबसे अलग और मीनिंगफुल हो। पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे दुनिया में खूब नाम कमाएं और तारों की तरह चमकें, इसलिए आज हम आपको स्टार यानी (तारों) से जुड़े बच्चों के सबसे यूनिक नामों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जो आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे।
तारों और ब्रह्मांड से प्रेरित बच्चों के नाम
Boys’ Names: लड़कों के नाम
- ध्रुव (Dhruv) – ध्रुव तारा, जो स्थिरता और मार्गदर्शन का प्रतीक है
- अभिजीत (Abhijit) – रात के आकाश के सबसे चमकीले तारों में से एक
- अगस्त्य (Agastya) – आकाश के एक प्रमुख तारे का नाम
- तारक (Tarak) – तारा या रक्षक
- व्योम (Vyom) – आकाश या ब्रह्मांड
- अंतरिक्ष (Antariksh) – अंतरिक्ष या ब्रह्मांड
- आदित्य (Aditya) – सूर्य
- मयंक (Mayank) – चंद्रमा
- शशांक (Shashank) – चंद्रमा
- हिमांशु (Himanshu) – चंद्रमा, जिसका अर्थ है ठंडी किरणें
- रोहित (Rohit) – एक तारा या सूर्य की पहली लाल किरणें
- निशांत (Nishant) – भोर, जब तारे दिन के उजाले में बदल जाते हैं
Girls Names: लड़कियों के नाम
- तारा (Tara) – नक्षत्र या सितारा। (Star.)
- सितारा (Sitara) – तारा। (Star.)
- तारिणी (Tarini) – तारा या राह दिखाने वाली
- रोहिणी (Rohini) – एक बहुत ही चमकीला और शुभ नक्षत्र
- कृतिका (Kritika) – कृत्तिका नक्षत्र या तारा समूह
- अश्विनी (Ashwini) – राशि चक्र का पहला नक्षत्र
- चित्रा (Chitra) – एक चमकीला तारा, जिसका अर्थ है शानदार
- स्वाती (Swati) – एक चमकीला तारा, जो पवित्रता का प्रतीक है
- रेवती (Revati) – एक समृद्ध नक्षत्र
- अनुराधा (Anuradha) – एक चमकीला तारा जो सौभाग्य लाता है
- विशाखा (Vishakha) – उज्ज्वल प्रकाश का प्रतिनिधित्व करने वाला एक नक्षत्र
- अरुंधति (Arundhati) – एक आकाशीय तारा, जो निष्ठा का प्रतीक है
- नक्षत्र (Nakshatra) – तारा या तारों का समूह
- चांदनी (Chandni) – चंद्रमा का प्रकाश


Download Android App
Download iOS App




