सावन के महीने में जब भी बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता उसका नाम काफी ज्यादा सोच-समझ कर रखते हैं। आजकल के पेरेंट्स मॉडर्न जरूर हो गए हैं, लेकिन वो आज भी अपने बेटे या बेटी का नाम धार्मिक यानी भगवान से जुड़ा हुआ रखते हैं। सावन में माता पार्वती और भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में अगर आपके घर में भो बेटी का जन्म होने वाला है, तो आप अपने बेटी का नाम माता पार्वती से प्रेरित रख सकते हैं। इसके लिए हम आपको यहां 30+ नामों की लिस्ट और अर्थ दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे।
यहां देखें माता पार्वती से प्रेरित लड़कियों के नाम
1. गौरी (Gauri) – चमकदार, साफ और सुंदर रंग वाली
2. उमा (Uma) – शांति, कीर्ति और बुद्धि की देवी
3. गिरिजा (Girija) – पर्वतराज हिमालय की पुत्री
4. अपर्णा (Aparna) – जिन्होंने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या के दौरान पत्ते खाना भी छोड़ दिया था
5. शैलजा (Shailaja) – पहाड़ों से उत्पन्न होने वाली, पर्वत की बेटी
6. शिवा (Shiva) – भगवान शिव की अर्धांगिनी, कल्याणकारी
7. ईशानी (Ishani) – भगवान शिव की पत्नी या शक्ति
8. भवानी (Bhavani) – पूरे ब्रह्मांड की माता
9. अंबा (Amba) – जगत जननी, माता
10. अद्रिजा (Adrija) – पहाड़ों की बेटी, पर्वतराज की पुत्री
11. आद्या (Aadya) – आदि शक्ति, शुरुआत, जो सबसे पहले है
12. अन्नपूर्णा (Annapurna) – अन्न और पोषण की देवी
13. हिमानी (Himani) – बर्फ या हिमालय से जुड़ी, माता पार्वती
14. हरप्रिया (Harpriya) – भगवान हर (शिव) की सबसे प्रिय
15. मृडानी (Mridani) – शिव की पत्नी, सब पर दया करने वाली
16. रुद्राणी (Rudrani) – भगवान रुद्र (शिव) की पत्नी
17. सर्वमंगला (Sarvamangala) – सब कुछ शुभ और मंगल करने वाली देवी
18. कात्यायनी (Katyayani) – माता पार्वती का एक शक्तिशाली रूप
19. मेनकात्मजा (Menakatmaja) – माता मेना की पुत्री (पार्वती)
20. नारायणी (Narayani) – भगवान नारायण की बहन, शिव की शक्ति
21. सती (Sati) – दक्ष की पुत्री, शिव की पहली पत्नी (पार्वती का पूर्व जन्म)
22. विंध्यवासिनी (Vindhyavasini) – विंध्याचल पर्वतों में वास करने वाली देवी
23. सनातनी (Sanatani) – देवी दुर्गा या पार्वती, जो हमेशा से हैं और हमेशा रहेंगी
24. नित्या (Nitya) – शाश्वत, जो कभी खत्म न हो
25. हेमवती (Hemavati) – सुनहरी, पर्वतराज की पुत्री
26. गिरिप्रिया (Giripriya) – पहाड़ों से प्रेम करने वाली देवी
27. कामाक्षी (Kamakshi) – सुंदर आंखों वाली देवी
28. जगदम्बा (Jagdamba) – संसार की माता
29. अंबिका (Ambika) – माता, रक्षक, पार्वती का एक नाम
30. महेश्वरी (Maheshwari) – महादेव की शक्ति
31. चंडिका (Chandika) – बुराई का नाश करने वाली, शिव की शक्ति
32. विश्वमाता (Vishwamata) – पूरे संसार की माता


Download Android App
Download iOS App




