Popular Krishna Inspired Baby Names: कुछ ही दिनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ दिन आने वाला है। भारत के कोने-कोने में लोग इस दिन को बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के भोग बनाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी इस दिन या उसके पहले, बाद में बच्चे का जन्म होने वाला है, तो आप उसे कृष्ण जी का स्वरुप मानकर उसे भगवान से जुड़ा नाम दे सकते हैं। ऐसे में आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
1. अच्युत (Achyut) – जिसका कभी नाश न हो
2. अनाय (Anay) – श्रीकृष्ण का एक नाम
3. बालकृष्ण (Balkrishan) – बाल रूप में श्रीकृष्ण
4. दामोदर (Damodar) – जिसके पेट पर रस्सी बंधी हो
5. देवांश (Devansh) – ईश्वर का अंश
6. देवराज (Devraj) – देवों के राजा
7. गोपाल (Gopal) – गायों का पालन करने वाला
8. गोविंद (Govind) – गायों के रक्षक
9. गिरधारी (Girdhari) – पर्वत को उठाने वाला
10. हरि (Hari) – दुखों को हरने वाला
11. जगन्नाथ (Jagannath) – पूरे जगत का स्वामी
12. कनिष्क (Kanishk) – छोटा, श्रीकृष्ण का एक नाम
13. कान्हा (Kanha) – प्यारे श्रीकृष्ण
14. केशव (Keshav) – सुंदर और लंबे बालों वाला
15. माधव (Madhav) – मीठा, वसंत ऋतु से जुड़ा हुआ
16. मनमोहन (Manmohan) – मन को मोह लेने वाला
17. मुकुंद (Mukund) – मुक्ति देने वाला
18. नंदलाल (Nandlal) – नंद बाबा का पुत्र
19. पार्थसारथि (Parthasarathi) – अर्जुन का सारथी
20. श्याम (Shyam) – सांवला और सुंदर
21. वासुदेव (Vasudev) – वसुदेव का पुत्र
22. वेदांश (Vedansh) – वेद का भाग
23. वंश (Vansh) – पीढ़ी, कुल
24. विट्ठल (Vitthal) – भगवान विष्णु/श्रीकृष्ण का रूप
लड़कियों के नाम
25. बांसुरी (Bansuri) – श्रीकृष्ण की मुरली
26. देवकी (Devaki) – भगवान कृष्ण की माता
27. गोपिका (Gopika) – गोपी, कृष्ण की भक्त
28. किशोरी (Kishori) – राधा रानी का एक नाम
29. कृष्णा (Krishnaa) – द्रौपदी/राधा रानी का नाम
30. मीरा (Meera) – श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त
31. राधिका (Radhika) – सफल, श्रीकृष्ण की प्रिय
32. राधा (Radha) – प्रेम और समृद्धि की प्रतीक
33. रुक्मिणी (Rukmini) – श्रीकृष्ण की पत्नी
34. वृंदा (Vrinda) – तुलसी, वृंदावन की देवी
35. यशोदा (Yashoda) – भगवान कृष्ण की यशोदा मैया



Download Android App
Download iOS App




