Gold Pendant Designs For Rakhi 2026: बहन को दें खुशियों की चमक, देखें गोल्ड पेंडेंट के ये 4 लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स!

Summary :

इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि कौन-सा डिजाइन चुनें, तो देखें गोल्ड पेंडेंट के ये 4 लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स।

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते और अटूट प्यार का प्रतीक है। इस खास मौके पर बहन को कुछ ऐसा उपहार देना, जो उसके चेहरे पर मुस्कान ला दे और जिसे वह हमेशा सहेज कर रख सके, हर भाई की चाहत होती है। अगर आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को कुछ स्पेशल, यादगार और वैल्यूएबल गिफ्ट करना चाहते हैं, तो गोल्ड पेंडेंट से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता।

सोने की चमक न सिर्फ खूबसूरत लगती है, बल्कि यह आपके प्यार की मिसाल भी बनती है। इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि कौन-सा डिजाइन चुनें, तो देखें गोल्ड पेंडेंट के ये 4 लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स।

Evil Eye Gold Pendant

Latest gold pendant designs
Latest gold pendant designs( Source: Social Media)

आजकल इविल आई ज्वैलरी का क्रेज युवाओं में बहुत ज्यादा है। सोने में बना इविल आई पेंडेंट न केवल दिखने में बेहद ट्रेंडी और मॉडर्न लगता है, बल्कि यह बहन को बुरी नजर से बचाने के प्रतीक के रूप में भी दिया जा सकता है। अगर आपकी बहन कॉलेज जाती है या वर्किंग है, तो यह डेली वेयर के लिए एक परफेक्ट चॉइस है।

Personalized Name

gold pendant for Raksha Bandhan
gold pendant for Raksha Bandhan( Source: Social Media)

किसी भी ज्वेलरी में जब पर्सनल टच जुड़ जाता है, तो उसकी अहमियत दोगुनी हो जाती है। बहन के नाम के पहले Initial या पूरे नाम वाला कट-आउट गोल्ड पेंडेंट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन हर उम्र की बहन को पसंद आता है और इसे वेस्टर्न व एथनिक दोनों तरह के आउटिफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

Minimalistic Floral Pendant

gold pendant for Raksha Bandhan( Source: Social Media)
gold pendant for Raksha Bandhan( Source: Social Media)

कुदरत और फूलों की खूबसूरती से प्रेरित फ्लोरल डिजाइन्स कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। लाइटवेट गोल्ड में बने छोटे और नक्काशीदार फ्लोरल पेंडेंट दिखने में बेहद सोबर और क्लासी लगते हैं। उन बहनों के लिए जो सिंपल, सोबर और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं।

Infinity with Heart Pendant

gold pendant for Raksha Bandhan( Source: Social Media)
gold pendant for Raksha Bandhan( Source: Social Media)

इन्फिनिटी सिंबल और छोटे से दिल का कॉम्बिनेशन भाई-बहन के असीम प्यार को दर्शाता है। इसमें थोड़े-से डायमंड या जिरकॉन स्टोन का काम इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना देता है। अगर आप अपनी बहन को कोई गहरा भावनात्मक संदेश देना चाहते हैं, तो यह सिम्बॉलिक डिजाइन सबसे बेस्ट रहेगा।

Also Read: 10 gram Gold Chain Designs: इस तीज अपनी पत्नी को गिफ्ट दे ये स्टाइलिश गोल्ड चेन, 8 से 10 ग्राम में पाएं क्लासी लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।