Sunil Gavaskar on IPL Trading: भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर फिर एक बार अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बार गावस्कर ने आईपीएल में होने वाली खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर अपनी राय रखी है. साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी बड़ी नसीहत दे डाली है. ये स्टेटमेंट उस वक्त आया है, जब इंडिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग की खबरों से सोशल मीडिया भरा हुआ है.
Sunil Gavaskar on IPL Trading

सुनील गावस्कर ने आईपीएल ट्रेडिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक कॉलम लिखा. जिसमें उनका कहना था कि खिलाड़ियों की ट्रेडिंग जिस कीमत पर होती है, वो रकम सार्वजनिक की जानी चाहिए. गावस्कर का मानना है कि इससे टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा और पारदर्शिता बनी रहेगी. अपने बयान में दिग्गज बैटर ने लिखा,
“मीडिया में इस बात की चर्चा हो रही है कि खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी से दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं. ज़ाहिर है, उस विंडो के बंद होने में अभी कुछ समय बाकी है. हालांकि, जब किसी खिलाड़ी का एक फ्रेंचाइजी से दूसरी फ्रेंचाइजी में ट्रांसफर होता है, तो यह बात तो सबके सामने आ जाती है, लेकिन जब ट्रेड होता है, तो उससे जुड़ी जानकारी या आंकड़े सिर्फ़ दोनों फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और BCCI.”

“ऐसे में, दूसरी फ्रेंचाइजी को यह पता नहीं होता कि हर फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए तय सैलरी कैप का पालन किया है या उसे तोड़ा है. इसीलिए, पूरी पारदर्शिता के लिए यह ज़रूरी है कि इन आंकड़ों को भी सार्वजनिक किया जाए. IPL दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग है, इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाए ताकि इससे जलने वाले लोग इस पर उंगली न उठा सकें.”
हार्दिक पांड्या को लेकर है चर्चा

मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ट्रेडिंग की खबरें सोशल मीडिया पर काफी फैल रही हैं. आईपीएल 2027 के लिए उन्हें अलग-अलग टीमों से जोड़ा जा रहा है. सुनील गावस्कर के बयान को इस धुरंधर से भी जोड़कर देखा जा रहा है. आईपीएल 2024 से पहले मुंबई ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ऑल कैश डील साइन करके अपनी टीम में ट्रेड किया था. हालांकि चर्चाएं ऐसी चल रही थीं कि हार्दिक के बेस प्राइस के अलावा MI और उनके बीच 100 करोड़ की डील हुई थी.
Read More: रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव और इयान बॉथम जैसे दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल



Download Android App
Download iOS App




