Ravindra Jadeja sets new Record: टीम इंडिया के सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार बॉलिंग की. लेफ्ट आर्म स्पिनर ने इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. और कपिल देव, इयान बॉथम जैसे दिग्गज ऑलराउंडर की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया. जडेजा की इस जबरदस्त परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. जड्डू ने बता दिया कि वो क्यों भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम सदस्य हैं.
Ravindra Jadeja sets new Record

रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट की पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 21 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें लेफ्ट आर्म स्पिनर ने 57 रन दिए. साथ ही तीन विकेट अपने नाम कर लिए. उन्होंने श्रीलंकाई टीम को जल्दी आउट करने में अहम भूमिका निभाई. पिछले कुछ समय से उनकी परफॉर्मेंस को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे. हालांकि अब इस प्रदर्शन की बदौलत रविंद्र जडेजा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया. उन्होंने बता दिया कि उनका अनुभव और टैलेंट अभी भी किसी भी अन्य स्पिनर से कम नहीं है.

इस मैच के दौरान जडेजा ने एक बड़ा कीर्तिमान भी स्थापित किया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए. रेड बॉल क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाज के तौर पर 4 हजार रनों से अधिक बनाने और गेंदबाजी में 350 विकेट का आंकड़ा छूने वाले 37 वर्षीय खिलाड़ी महज चौथे खिलाड़ी बने. उनसे पहले कपिल देव, डेनियल विटोरी और इयान बॉथम ने ये कारनामा किया था. अब इस लिस्ट में जडेजा का भी नाम शामिल हो चुका है. यानि रविंद्र जडेजा के करियर में एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
टीम इंडिया की शानदार परफॉर्मेंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 462 रन बना दिए. वहीं गेंदबाजों की कमाल की गेंदबाजी के दम पर श्रीलंकाई टीम को पहली पारी में केवल 284 रनों के स्कोर पर समेट दिया. इंडियन टीम को पहली पारी के आधार पर 178 रनों की विशाल बढ़त मिली.
Read More: दिग्वेश राठी ने फिर किया मैदान पर ‘लफड़ा’, प्रियांश आर्या को आउट करके किया विवादित सेलिब्रेशन



Download Android App
Download iOS App




