Digvesh Rathi Controversy: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में बीते 16 अगस्त को एक जोरदार मुकाबला खेला गया. आउटर दिल्ली वॉरियर्स का सामना हुआ था पुरानी दिल्ली की टीम से. इस मैच में विजेता आउटर दिल्ली की टीम बनी थी. जिन्होंने 21 रनों से पुरानी दिल्ली की टीम को पराजित कर दिया. मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया. पुरानी दिल्ली के स्पिनर दिग्वेश राठी और आउट दिल्ली के प्रियांश आर्या के बीच विवाद हो गया. दिग्वेश का सेलिब्रेशन फिर से विवाद का कारण बना.
Digvesh Rathi Controversy

दिग्वेश राठी कोई मैच खेल रहे हों, तो नजरें उन्हीं के ऊपर रहती हैं. इसका कारण है उनका लोकप्रिय सेलिब्रेशन. जो उन्होंने आईपीएल में कई बार किया है. जिसके चलते वो बैन भी हो चुके हैं. हालांकि इसके बावजूद अपनी हरकतों से ये खिलाड़ी बाज नहीं आ रहा है. दिग्वेश हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे. एक बार फिर राठी ने वही पुरानी हरकत दोहराई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पुरानी दिल्ली के दिग्वेश राठी ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के प्रियांश आर्या का विकेट हासिल किया.

प्रियांश ने 21 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. उन्हें आउट करने के बाद दिग्वेश जानबूझकर उनके पास जाते हैं. और पर्ची काटने वाला अपना सेलिब्रेशन करते हैं. हालांकि प्रियांश ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. वो चुपचार सिर झुकाकर पवेलियन लौट गए. जिसके चलते दिग्वेश राठी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है.
आईपीएल में भी हो चुकी है भिड़ंत

इससे पहले आईपीएल 2025 में भी दिग्वेश राठी और प्रियांश आर्या के बीच लगभग इसी तरह की घटना हो चुकी है. जहां प्रियांश को आउट करने के बाद राठी ने पर्ची काटने वाला सेलिब्रेशन किया था. इसी सीजन में उन्होंने कई बार इसे दोहराया था. जिससे दिग्वेश राठी के खाते में 5 डिमेरिट प्वॉइंट आए थे. जिसकी वजह से बीसीसीआई ने उनपर एक मैच का बैन भी लगाया था.
Read More: ऑस्ट्रेलिया में Bangladesh ने रचा इतिहास, पहली बार कंगारुओं को उन्हीं के घर में हराया



Download Android App
Download iOS App




