Positive Meaning Baby Names in Hindi: हिंदू संस्कृति से प्रेरित बच्चों के Modern और Positive Names, जो आपके घर के चिराग के जीवन में बिखेरेंगे खुशियां

Summary :

घर में जब भी बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता उस दिन को बहुत ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं, क्योंकि ये दिन पेरेंट्स और उनके परिवार वालों के लिए बेहद खास होता है। नकारात्मकता से दूर, हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम ढूंढते हैं, जिसका मतलब बेहद खूबसूरत और सही हो। हिंदू संस्कृति और आज के मॉडर्न ज़माने में नाम का असर बच्चे के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। ऐसे में आज हम यहां कुछ बेहद ही प्यारे और सकारात्मक नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी काफी मदद…

घर में जब भी बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता उस दिन को बहुत ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं, क्योंकि ये दिन पेरेंट्स और उनके परिवार वालों के लिए बेहद खास होता है। नकारात्मकता से दूर, हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम ढूंढते हैं, जिसका मतलब बेहद खूबसूरत और सही हो। हिंदू संस्कृति और आज के मॉडर्न ज़माने में नाम का असर बच्चे के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। ऐसे में आज हम यहां कुछ बेहद ही प्यारे और सकारात्मक नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी काफी मदद करेंगे।

यहां देखें बच्चों के Positive नामों की List

Positive Meaning Baby Names
Positive Meaning Baby Names (Source: Social Media)

लड़कों के नाम

  • आनंद – खुशी, प्रसन्नता या परम सुख।
  • आरव – शांतिपूर्ण, शांत या बुद्धिमान।
  • चैतन्य – चेतना, जीवन या बुद्धि।
  • दक्ष – सक्षम, चतुर या कुशल।
  • दिवित – अमर या सदैव खुश रहने वाला।
  • हार्दिक – दिल से, स्नेही या आत्मीय।
  • हर्ष – खुशी, आनंद या उल्लास।
  • ईशान – भगवान, शासक या सूर्य।
  • कल्याण – भलाई, शुभ या समृद्ध।
  • माधव – कृष्ण का एक नाम, मधुर या शहद जैसा।
  • प्रणव – पवित्र ध्वनि ‘ॐ’, प्रशंसनीय।
  • श्रेयस – सौभाग्य, समृद्धि या उत्तम।
  • उत्कर्ष – उन्नति, श्रेष्ठता या विकास।
  • विहान – सुबह, भोर या नई शुरुआत।
  • विवान – जीवन से भरपूर, जीवंत या सूर्य की पहली किरण।

लड़कियों के नाम

  • आनंदी – हमेशा खुश रहने वाली, प्रसन्नचित्त।
  • आद्या – पहली शक्ति, अद्वितीय या आदि शक्ति।
  • भव्या – भव्य, शानदार या शुभ।
  • चार्वी – सुंदर, प्यारी या शालीन।
  • धृति – धैर्य, साहस या दृढ़ संकल्प।
  • दिव्या – दिव्य, चमकीली या असाधारण।
  • ईशा – रक्षा करने वाली, देवी।
  • काव्या – कविता, कलात्मक या भावनाओं से भरपूर।
  • खुशी – आनंद, प्रसन्नता या हर्ष।
  • मिश्का – प्यार का उपहार, या प्यारी मुस्कान।
  • नव्या – सराहनीय, नई या ताज़ा।
  • प्रिशा – बेहद प्यारी, या भगवान का उपहार।
  • रिद्धि – समृद्धि, धन या सौभाग्य।
  • साproperty – देवी लक्ष्मी, जिनका अनुसरण किया जाए।
  • सुकृति – अच्छा कार्य, पुण्य या सुंदर रचना।

Also Read: Astrology Inspired Baby Names: ज्योतिष और नक्षत्रों से जुड़ें Modern Parents के लिए बेहतरीन हैं Girls और Boys के ये Unique नामों की List

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।